Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में 281 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड:अनुशासन-राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया, समग्र रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

    3 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती पुलिस लाइन में 281 पुरुष रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह (पासिंग आउट परेड) संपन्न हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार, कानपुर परिक्षेत्र (मुख्यालय लखनऊ) प्रदीप गुप्ता थे। आरटीसी श्रावस्ती में 21 जुलाई 2025 से नौ माह का आधारभूत प्रशिक्षण शुरू हुआ था। इसमें कुल 300 पुरुष प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें बहराइच, श्रावस्ती और देवरिया जिलों के प्रशिक्षु शामिल थे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 281 रिक्रूट आरक्षियों ने अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण कर पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। समारोह का शुभारंभ परेड कमांडर द्वारा परेड को मैदान पर लाने और चार्ज ग्रहण करने के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता और पुलिस अधीक्षक का आगमन हुआ, जिनका विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ग्रहण की। परेड का नेतृत्व प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी सौरभ सिंह, द्वितीय कमांडर आलोक जायसवाल और तृतीय कमांडर किशन वर्मा ने किया। रिक्रूट आरक्षियों ने सशक्त कदमताल, अनुशासन और उत्कृष्ट समन्वय का प्रदर्शन किया। पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का संदेश और माननीय मुख्यमंत्री का संबोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया। इसमें नवप्रशिक्षित आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक अनुशासित, संवेदनशील और जिम्मेदार पुलिस बल ही समाज में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर सकता है। उन्होंने सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में निष्पक्षता, संयम और संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए। समारोह में आंतरिक, बाह्य और समग्र रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण के दौरान महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ जनसेवा करने की शपथ दिलाई। शपथ के बाद टोलियों का अनुशासित और गरिमापूर्ण प्रस्थान हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कालपी विधानसभा सीट पर सपा के बागी विधायक को नकारा:भाजपा से संतराम सिंह सेंगर बने पहली पसंद, बसपा से संजय भदौरिया बनी पसंदीदा उम्मीद्वार
    Next Article
    महिलाओं ने स्मार्ट मीटर पर अधिशासी अभियंता का घेराव किया:बढ़ते बिजली बिल और भुगतान समस्याओं पर जताया आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment