Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 6 की मौत:12 से ज्यादा वाहन 6 फीट बर्फ में दबे, जोजिला दर्रे के पास हादसा; 5 घायल

    18 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर शुक्रवार दोपहर 4 बजे एवलांच आया। जोजिला पास के जीरो प्वाइंट के पास इस हादसे में 12 से ज्यादा वाहन 6 फीट से ज्यादा बर्फ में दब गए। हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क से मलबा और बर्फ हटाने का काम जारी है। घटना की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम… 28 मार्च- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। बिहार में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 29 मार्च- हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में 50-60kmph की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: आज से बारिश-ओले गिरने का अलर्ट, फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह राजस्थान में 27 मार्च से 30 मार्च तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। कुल 8 जिलों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में किसानों को सलाह दी है कि अगर कटी हुई फसलें या पकी फसलें जो खेतों या खुले स्थानों पर है। उनको सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: ग्वालियर समेत 7 जिलों में बारिश की संभावना, मार्च में तीसरी बार मौसम बदलेगा एमपी में अगले 24 घंटे के अंदर ग्वालियर समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। मार्च में तीसरी बार पानी गिरने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में दिन का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। नर्मदापुरम में 41 डिग्री के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 30kmph की रफ्तार से चल रहीं हवाएं यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए। 30kmph की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 38 जिलों में गरज चमक और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 3 दिन बारिश के आसार, तेज हवाएं चलेंगी; तापमान में उतार-चढ़ाव हरियाणा में गुरुवार को रेवाड़ी, नारनौल व आसपास के जिलों में हल्की बारिश हुई। पूरे प्रदेश में 30 मार्च तक बारिश की संभावना है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ 40-60kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश का यलो अलर्ट, 5 जिलों में बर्फबारी के आसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है, जबकि 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Google के पूर्व MD ने पिता को गिफ्ट की Apple MacBook, शेयर किया उनका मजेदार रिएक्शन; देखें Viral Post
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा, कई घायल; धारा 144 लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment