Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीमद्भागवत कथा से प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है:नैमिषारण्य के शिवानंद महाराज ने जौनपुर में किया शुभारंभ

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के बीआरपी मैदान में नैमिषारण्य सीतापुर के सनातन उत्थान फाउंडेशन के संस्थापक शिवानंद महाराज द्वारा बुधवार शाम सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के पहले दिन शिवानंद महाराज ने कलयुग में भागवत महिमा और संकीर्तन के महत्व पर प्रकाश डाला। महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित है। यह भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और तारण का स्रोत है। इसके श्रवण से मनुष्य का आध्यात्मिक विकास होता है और भगवान के प्रति श्रद्धा व भक्ति बढ़ती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अमर कथा को सुनने से प्राणी को मृत्यु का भय नहीं रहता। कथा के दौरान, भागवत महात्म्य के अंतर्गत भक्त गोकर्ण और उनके भाई धुंधकारी का रोचक प्रसंग सुनाया गया। धुंधकारी बुरे कार्यों में लिप्त था और उसकी अकाल मृत्यु के बाद वह प्रेत योनि में चला गया। गोकर्ण ने अपने भाई को मुक्ति दिलाने के लिए सूर्य भगवान के निर्देश पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया, जिसके श्रवण से धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिली। इस अवसर पर पंकज श्रीवास्तव 'हैप्पी', नवनीत श्रीवास्तव, अंजना सिंह, प्रदीप सिंह 'रिंकू', मनीष चौरसिया, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, ऋतुराज सिंह 'छोटू', सतीश सिंह और विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 'दीपक' सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ के माटीकला कारीगरों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण:15 मई 2026 तक आवेदन करें, मिलेगा आवासीय प्रशिक्षण और प्रशिक्षुवृत्ति
    Next Article
    नोएडा में चौराहों पर निगरानी के लिए लगेंगे AI कैमरे:2026 की पहली तिमाही में दुर्घटनाएं 23% घटीं, मौतों-घायलों के आंकड़ों में भी गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment