Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब पीने से किराना व्यापारी समेत तीन की मौत:मेरठ में घर पहुंचने पर बिगड़ी हालत, शराब विक्रेता समेत दो हिरासत में

    6 hours ago

    2

    0

    मेरठ के दौराला कस्बे में शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे शराब पीने से किराना व्यापारी समेत तीन मजदूरों की हालत बिगड़ गई। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। हालांकि, इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस और प्रशासनिक अमला अस्पताल पहुंच गया। जहां, मृतकों के परिजनों ने शराब विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने शराब विक्रेता समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…. ठेके के पास सड़क पी रहे थे शराब थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह के मुताबिक, सरस्वती कॉलोनी के रहने वाले बाबूराम (60) का बेटा सचिन किराना व्यापारी है। उनके बेटे की दुकान में जितेंद्र (45) और दौलत (25) काम करते थे। जितेंद्र वार्ड संख्या 12 के दयानंदपुरी का रहने वाला था। जबकि, दौलत सरस्वती कॉलोनी का निवासी था। शाम करीब साढ़े सात बजे तीनों ही कस्बे के देशी शराब ठेके के पास शराब पी रहे थे। जिसके बाद तीनों अपने-अपने घर चले गए। घर पहुंचते ही तीनों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। जिससे परिजन घबराए गए। अस्पताल ले जाते समय हुई मौत प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजन तीनों को लेकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जितेंद्र और दौलत ने दम तोड़ दिया। वहीं, बाबूराम की हालत को देखकर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हालांकि, कुछ घंटे बाद उनकी भी सांसे थम गई। तीनों की मौत के बाद परिजनों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम पर मचा हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, फॉरेसिंक टीम ने शराब ठेके से कुछ सैंपल भी एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शराब ठेके का मालिक जगपाल है। पुलिस ने ठेला संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनके पूछताछ की जा रही है। वहीं, आर्यवत अस्पताल के ईएमओ डॉ. प्रफुल्ल चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों की मौत का कारण स्पष्ट होगा। कार्रवाई की मांग कर रहा परिवार जितेंद्र के पिता राजपाल ने शराब विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कई सालों से किराना व्यापारी सचिन की दुकान पर काम करता था। बेटे की मौत के बाद परिवार बदहवाश है। वहीं, बाबूराम के बेटे सचिन ने बताया कि उनके पिता अक्सर में दुकान में काम करने वाले मजदूर जितेंद्र और दौलत के संग शराब पीते थे। तीनों की मौत के बाद बेटे सचिन और सुनील भी नजदीकी थाने में शराब विक्रेता के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शराब के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से खरीदी गई थी और उसका स्रोत क्या था। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। यदि जहरीली शराब की पुष्टि होती है, तो मामला और गंभीर हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी से लूट:हरदोई में सिर पर तमंचे की बट से वार, गहनों और नकदी से भरा बैग ले उड़े 6 बदमाश
    Next Article
    IPL- चेन्नई ने 210 रन का टारगेट दिया:प्रियांश आर्या 39 रन बनाकर आउट, मैट हेनरी ने बोल्ड किया; पंजाब की फिफ्टी पूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment