Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब के नशे में छत से गिरा युवक:फर्रुखाबाद में इलाज के दौरान मौत, 5 माह की बेटी हुई अनाथ

    2 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में छत से गिरने के बाद एक युवक की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान फर्रुखाबाद शहर के हाता रोशन खां निवासी 35 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। बताया गया कि वह शराब के नशे में छत से नीचे गिर गया था। परिजनों ने उसे पहले फर्रुखाबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया। शव का पंचनामा करवाया गया कानपुर में उपचार के दौरान शिवम की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पांच माह की एक बेटी है। वह अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। शिवम की मौत से पत्नी नीलम सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, शिवम एक बर्तन की दुकान पर काम करता था। उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। पुलिस ने मंगलवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निंदा प्रस्ताव पास होने पर संयुक्त पार्षद दल का विरोध:मेरठ में बोले- नगर निगम की बैठक तक में दबाई जाती है महिलाओं की आवाज
    Next Article
    अयोध्या से मुंबई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी:पीएम नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, 26 घंटे में 1500 किमी का सफर तय होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment