Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्री कृष्ण की माखन चोरी लीला का मंचन:वृन्दावन के कलाकारों ने किया जीवंत प्रदर्शन, परिसर जयघोष से गूंजा

    2 hours ago

    2

    0

    औरैया के फफूंद क्षेत्र स्थित ग्राम जैतपुर के महामाया मंगलाकाली धाम मंदिर में चल रहे रासलीला महोत्सव में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। बीती रात वृन्दावन के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक 'माखन चोरी' लीला का जीवंत मंचन किया, जिसे देखने के लिए क्षेत्रीय जनता का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। आदर्श बाल कृष्ण रासलीला मण्डल, श्री बांके बिहारी कॉलोनी (वृन्दावन) के कलाकारों ने जैसे ही कान्हा की बाल लीलाओं का मंचन शुरू किया, पूरा परिसर 'जय श्री कृष्णा' के जयघोष से गूंज उठा। यह महोत्सव चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। लीला में नटखट नंदलाल को अपने बाल-सखाओं के साथ गोपियों के घरों में चोरी-छिपे घुसते और ऊंचे टंगे छीकों से माखन की मटकियां उतारकर आनंद लेते हुए दिखाया गया। गोपियों द्वारा यशोदा मैया से कान्हा की शिकायत करने और कान्हा के मासूम जवाबों ने उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तिमय वातावरण के बीच मां दुर्गा के जयकारों ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालु भाव-विभोर होकर लीला का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम आयोजक आचार्य अर्पण शुक्ला जी महाराज ने बताया कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें सेवा, श्रद्धा और समाज में एकता का संदेश देता है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर प्रभु की दिव्य लीलाओं का रसपान करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की। मंदिर परिसर में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा और बैठने के विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन गुर्जर महासभा ने ऐतिहासिक बनाने का आह्वान:एमएलसी नरेंद्र भाटी ने लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की
    Next Article
    सिनर ने तोड़ा जोकोविच का रिकॉर्ड:मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट्स में लगातार 26 सेट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनें, मियामी ओपन में मुटे को हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment