Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनावरण से पहले आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त:मेरठ के भगवानपुर गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के सरधना तहसील क्षेत्र के इंचौली थाना अंतर्गत भगवानपुर गांव में सोमवार देर रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह प्रतिमा अनावरण से पूर्व पानी की टंकी के पास स्थापित की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। मंगलवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को घटना का पता चला, बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि माहौल शांत कराने के साथ-साथ आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र की पीट-पीटकर हत्या:वर्चस्व की लड़ाई में भीड़े दो गुट; BBA और B.Tech के 3 स्टूडेंट गिरफ्तार
    Next Article
    नवरात्रि षष्ठी पर आलोपशंकरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब:माँ कात्यायनी के दर्शन को भोर से लगी भक्तों की लंबी कतारें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment