Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शमशाबाद में चाइनीज मांझे से तीन लोग जख्मी:एक की नाक, दूसरे की आंख और तीसरे की उंगली कटी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के शमशाबाद कस्बे में मंगलवार शाम करीब 5 बजे चाइनीस मांझे की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद अस्पताल में उनका उपचार कराया गया है। अंतिम संस्कार में जाते समय हुआ हादसा घायलों के अनुसार घटना उस समय हुई जब अलीगंज निवासी संदीप कुमार सक्सेना अपने भांजे करण और विश्वजीत सक्सेना के साथ बाइक से शमशाबाद के ढाई घाट जा रहे थे। वे अपने परिवार में चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे। उनकी बाइक शमशाबाद कस्बे से गुजर रही थी, अचानक चाइनीस मांझा उनके ऊपर गिर गया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे संदीप कुमार की नाक कट गई। बीच में बैठे करण ने बचने के प्रयास में हाथ लगाया तो उसकी आंख के पास गंभीर चोट लग गई। वहीं पीछे बैठे विश्वजीत की हाथ की उंगली कट गई। घायल जिला अस्पताल रेफर घटना के बाद तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में बंबे में फंसे सांड का रेस्क्यू:गोरक्षकों ने जान बचाई, पशु चिकित्सक ने किया उपचार
    Next Article
    Dhrundhar 2 से कैसी चिढ़! फिल्‍म जहां तोड़ रही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, पाकिस्‍तानी उसे बता रहे बकवास; VIDEO में साफ दिख रही झल्‍लाहट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment