Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में महिला सिपाही फंदे पर लटकी:बच्चे के चिल्लाने पर पति ने दौड़कर बचाया; दोनों एक ही थाने में तैनात

    7 hours ago

    1

    0

    शामली में महिला कांस्टेबल ने किराए के घर में फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। 4 साल के बेटे की रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पति दौड़कर आया। पत्नी को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें हरियाणा रेफर कर दिया गया। महिला सिपाही के गले की हड्‌डी टूट गई है। सांस लेने में दिक्कत के कारण हालत गंभीर है। महिला कांस्टेबल और उनके पति दोनों आदर्श मंडी थाना में तैनात हैं। पुलिस पति के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। मामला सोमवार सुबह का आदर्श मंडी थाने से 500 मीटर दूर का है। 2 दिन पहले पति से विवाद हुआ था। अब पढ़िए पूरा मामला… रेखा सिंह की 8 साल पहले कुशपाल सिंह से शादी हुई थी। उनके 2 बच्चे हैं, 7 साल का बड़ा बेटा और 4 साल का छोटा बेटा। आदर्श मंडी थाना में महिला कांस्टेबल रेखा (36) की ढाई साल से तैनाती है। उनके पति कुशपाल सिंह भी 6 महीने पहले कांधला थाना से ट्रांसफर होकर इसी थाने में आ गए। रेखा पति और दो बेटों के साथ थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक किराए के मकान में रहती है। सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे रेखा किराए के मकान में फंदे पर लटक गई। उस समय पति बड़े बेटे को स्कूल वैन तक छोड़ने गए थे। छोटा बेटा घर पर ही था। उसके रोने पर पति दौड़कर ऊपर पहुंचा और रेखा को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने महिला को कैराना रोड में स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में महिला को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। 2 दिन पहले पति से हुआ था विवाद बताया जा रहा है कि शनिवार को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बड़ा बेटा साइकिल लेकर कहीं चला गया था। इस पर पति ने रेखा को डांटते हुए जिम्मेदार ठहराया था। इसी बात से रेखा नाराज थी। संडे को छुट्‌टी पर सभी घर पर थे। सोमवार सुबह जैसे ही पति बच्चे को लेकर निकला, महिला ने जान देने की कोशिश की। पति बोला- कपड़ा सुखाते समय हादसा हुआ पति कुशलपाल ने बताया- रेखा कपड़े सुखाने छत पर गई थी। इसी दौरान गलती से रस्सी उनके गले में फंस गई। थाना आदर्श मंडी के थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे को लेकर परसों शाम को विवाद हुआ था। पुलिस को पति ने घटना की सूचना दी थी। ----------------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी:SP बोलीं- तौलिया उठाते वक्त रिवॉल्वर गिरी, उसी से बुलेट चली सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी (50) को रविवार शाम 6 बजे सरकारी आवास में गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में फंस गई। उन्हें लखनऊ PGI में लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। आज यानी सोमवार को उनकी सर्जरी की जाएगी। इंस्पेक्टर (क्राइम) अरुण द्विवेदी थाना परिसर में ही सरकारी क्वार्टर में रहते थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पुरानी रंजिश में घर पर हमला:पथराव में युवती समेत दो लोग घायल, एसएसपी से शिकायत
    Next Article
    चित्रकूट के रघुवीर मंदिर में 108 बटुकों का उपनयन संस्कार:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धारण किया यज्ञोपवीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment