Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में बुजुर्ग महिला के कुंडल लूटकर हत्या की थी:पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, लूट के कुंडल बरामद

    4 hours ago

    2

    0

    शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुंडल लूटने के दौरान हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए गांव के ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मृतका के कुंडल भी बरामद किए गए हैं। मृतका की पहचान स्वर्गीय शेर सिंह की पत्नी श्रीमती रामप्यारी के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 90 वर्ष थी। आरोपियों ने सोते समय महिला के हाथ खाट से बांध दिए और कपड़े से गला घोंटकर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की जांच के दौरान मृतका के पुत्र श्री महेंद्र द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शामली पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सुमित पुत्र मदन, निवासी ग्राम रायपुर, थाना बाबरी, शामली, और आदित्य पुत्र महेश, निवासी ग्राम बेहड़ी, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतका घर में अकेली रहती थी और उन्होंने उसके पहने हुए कुंडल लूटने के उद्देश्य से घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल अनावरण के लिए पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में 18 पार्षद भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे:नगर पालिका पर अवैध वसूली, गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप लगाया
    Next Article
    शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाएं बुलडोजर से तोड़ी:नगर निगम ने मलबा डंपिंग ग्राउंड में फेंका, नगर आयुक्त बोले- नई जगह लगाई जाएंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment