Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में LPG सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा:हाथरस से 360 सिलेंडर लेकर आ रहा था, कोई हताहत नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में सोमवार रात एलपीजी सिलेंडर से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। यह हादसा बरेली-आगरा हाइवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन सिक्सलेन रोड पर हुआ। ट्रक हाथरस से 360 एलपीजी सिलेंडर लेकर बदायूं के बिनावर स्थित भारत गैस एजेंसी जा रहा था। ड्राइवर की पहचान राजेश पुत्र रामकिशन, निवासी मोहम्मदनगर सुलरा, थाना मूसाझाग, बदायूं के रूप में हुई है। बताया गया कि फोरलेन से सिक्सलेन निर्माण के दौरान की गई लगभग एक फीट गहरी खुदाई में ट्रक का एक पहिया उतरने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि जिस स्थान पर ट्रक पलटा, वहां बालू पड़ी थी, जिससे सिलेंडरों में विस्फोट होने का खतरा टल गया। हादसे की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस एसएचओ हरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर फाइटर्स को भी बुलाया गया। ट्रक को सीधा करने के लिए दो क्रेन भी बुलाई गईं। हालांकि, इससे पहले सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से दूसरे ट्रक में लोड करने का काम देर रात तक जारी रहा, ताकि ट्रक को सीधा करते समय कोई जोखिम न हो। एसएचओ सिविल लाइंस ने पुष्टि की कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीमा कार्यालय बंद मिला तो आत्महत्या का प्रयास किया, VIDEO:ललितपुर में फसल नुकसान से परेशान किसान, SDM ने मदद का आश्वासन दिया
    Next Article
    करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू अयोध्या पहुंचे:बोले-जातीय संगठनों से किसी का भला नहीं होने वाला,आर्थिक आधार पर आरक्षण हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment