Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिमला में भारी ओलावृष्टि, 3 इंच मोटी परत बिछी:सेब तबाह; 3 जिलों को चेतावनी, तापमान में गिरावट, अगले 6 दिन बारिश के आसार

    16 hours ago

    2

    0

    हिमाचल में शिमला जिला के कई क्षेत्रों में आज (30 अप्रैल) भारी ओलावृष्टि व तेज बारिश हो रही है। दोपहर बाद एक से दो बजे के बीच कुफरी व ठियोग के आसपास के क्षेत्रों में जमकर ओले गिरे। पौने तीन बजे शिमला में भी तेज बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। मौसम में बदलाव के बाद शिमला में दिन में ही अंधेरा सा छा गया। कुफरी में ओलावृष्टि की जमीन पर 3 इंच मोटी परत बिछ गई। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। ओला गिरने से सेब के साथ-साथ फूलगोभी और मटर की फसल तबाह हो गई है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे तक शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में तेज बारिश के साथ-साथ तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला के लिए यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। शिमला के साथ-साथ मनाली और मंडी में भी मौसम खराब बना हुआ है, जबकि हमीरपुर के सुजानपुर में धूप खिली हुई है। अगले छह दिन जारी रहेगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार- राज्य में अगले 6 दिन भी रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। इस दौरान ओलावृष्टि के साथ साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। खासकर तीन और चार मई को पूरे राज्य में तेज बारिश होने के आसार हैं। तीन मई को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में तूफान व तेज बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है। अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बारिश प्रदेश में बीते अप्रैल माह के दौरान भी सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। IMD के मुताबिक- एक से 29 अप्रैल तक बिलासपुर जिला में सामान्य की तुलना में 198 फीसदी अधिक बारिश हुई। सोलन में 171 फीसदी, शिमला 72, सिरमौर 86, कांगड़ा 58, हमीरपुर 87, मंडी में 72 और ऊना जिला में नॉर्मल से 71 फीसदी अधिक बादल बरसे। चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला में में सामान्य से कम बारिश हुई है। बीते 24 घंटे (29 अप्रैल) के दौरान भी छह जिले (शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी) में बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद मैदानी इलाकों की जनता ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे गिरा तापमान प्रदेश का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। भुंतर के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 9.5 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 20.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। मनाली का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 17 डिग्री, मंडी का 7.8 डिग्री गिरने के बाद 26.8 और सोलन का सामान्य से 5.6 डिग्री नीचे गिरने के बाद 25.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी इसी तरह गिरावट दर्ज की गई। 5 मई तक रुक-रुक बारिश जारी रहेगी मौसम विभाग के अनुसार- आज, कल और परसों पूरे राज्य में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 3 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग होकर बरसेगा। इस दिन कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और मंडी में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार मई को भी राज्य के अधिकांश भागों में बारिश के आसार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी बोले-VIP कल्चर छोड़कर जनता से संवाद करें:पंजाब, JK और हिमाचल कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, दोपहर बाद दिल्ली लौटे
    Next Article
    संजय कपूर के बैंक अकाउंट हुए फ्रीज, प्र‍िया कपूर को झटका, करिश्मा को बड़ी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment