Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, प्रमाण पत्र बांटे गए:कुशीनगर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, सीएम का कार्यक्रम लाइव देखा

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को शिक्षामित्र सम्मान समारोह का प्रसारण किया गया। गोरखपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से जुड़े इस प्रसारण के दौरान कुशीमित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और रामकोला विधायक विनय कुमार गोंड सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। कुशीनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र शामिल हुए। उन्होंने गोरखपुर से हो रहे सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण देखा। इसके बाद जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार काम कर रही है। प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से हर जनपद में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जहां आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर और एआई आधारित शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। मंत्री ने शिक्षामित्रों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने की अपील की, ताकि छात्र-छात्राएं बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें और भविष्य में देश के विकास में योगदान दे सकें। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रदेश में लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्र कार्यरत हैं। उनका मानदेय पहले 3500 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया गया और अब इसे 18 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2026 से लागू है। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में हुए सुधारों की भी जानकारी दी गई। ड्रॉपआउट दर में कमी, ट्रांजिशन दर में वृद्धि और ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्रमुख उपलब्धियों के रूप में प्रस्तुत किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक:प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण पर जोर दिया
    Next Article
    हापुड़ में गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत:निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment