Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक:प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण पर जोर दिया

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति एवं योजना बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश मंत्री और हरदोई के जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र एवं हरदोई की वर्ग प्रभारी नीरज वर्मा विशिष्ट अतिथि थीं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अनुराग मिश्रा ने किया। मंच पर प्रशिक्षण अभियान के सह-संयोजक प्रीतेश दीक्षित, सौरभ सिंह, अनुराधा मिश्रा, महामंत्री सतेंद्र राजपूत और राजवीर सिंह भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि शंकर लाल लोधी ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीरज वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में कार्यकर्ताओं का निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन और सक्रियता संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। कार्यक्रम में जिले के महामंत्री ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, अलका गुप्ता, आकाश सिंह, अजय शुक्ला, डीसीबी के अध्यक्ष अशोक सिंह, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा, जिला मंत्री निर्देश राजपूत, दीपा विश्वास, रितेश गुप्ता, अमरेन्द्र अर्कवंशी और सत्यम शुक्ला सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, कपिल मोहन गुप्ता, परेश लोहिया, आयुष सिंह, आशुतोष आजाद, अनुराग श्रीवास्तव, हर्ष सविता, मंडल के अध्यक्षगण, मंडल प्रवासीगण, नगर पालिका के अध्यक्षगण, ब्लॉक प्रमुखगण, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं अभियानों के संयोजक तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल:सिकंदरा में तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, प्रमाण पत्र बांटे गए:कुशीनगर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, सीएम का कार्यक्रम लाइव देखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment