Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक संगठन ने निकाला मशाल जुलूस, सरकार के खिलाफ नारेबाजी:चित्रकूट में TET अनिवार्यता खत्म करने की मांग पर प्रदर्शन

    10 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में मंगलवार को शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संगठन के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर TET (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। यह मशाल जुलूस शहर के पटेल तिराहा से शुरू होकर शहीद स्मारक पार्क तक निकाला गया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने हाथों में मशाल और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों पर अचानक TET जैसी नई शर्त थोपना अन्यायपूर्ण है। कार्यरत शिक्षकों का भविष्य अनिश्चित शिक्षकों ने आरोप लगाया कि TET को जबरन लागू किया जा रहा है, जिससे वर्षों से कार्यरत शिक्षकों का भविष्य अनिश्चित हो गया है। उनका तर्क है कि पहले से नियुक्त और कार्यरत शिक्षकों को इस प्रकार की परीक्षा में शामिल करना उनके अनुभव और सेवा का अपमान है। शिक्षक नेता बराती कमलेश पांडे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का हवाला देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। उन्होंने इसे सरकार की योजना बताया और कहा कि इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। पांडे ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों की मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शिक्षकों को नजर अंदाज करना सरकार को पड़ेगा महंगा जुलूस में शामिल शिक्षकों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि TET की अनिवार्यता समाप्त नहीं की गई, तो वे आगामी चुनाव में सरकार के खिलाफ मतदान कर अपना विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को नजरअंदाज करना सरकार के लिए महंगा पड़ सकता है। पूरे जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण ढंग से निकाले गए इस मशाल जुलूस ने प्रशासन का ध्यान शिक्षकों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण को लेकर फायरिंग:दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, भाजपा चेयरमैन के लोगों ने थाने में मारने को दौड़ाया
    Next Article
    अम्बेडकर जयंती पर 20 टीबी मरीजों को मिली पोषण पोटली:श्रावस्ती में जिलाधिकारी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी, संविधान के महत्व पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment