Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षा और स्किल रहें FTA का हिस्सा- कुंवर शेखर विजेंद्र:दिल्ली में आयोजित भारत–न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते की सेक्टोरल राउंड टेबल में मेरठ से किया प्रतिभाग

    12 hours ago

    2

    0

    भारत–न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को केवल व्यापारिक नजरिए से नहीं, बल्कि मानव क्षमता निर्माण के एक मजबूत आधार के रूप में देखा जाना चाहिए। यह बात शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और एसोचैम राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के अध्यक्ष कुंवर शेखर विजेंद्र ने कही। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित सेक्टोरल राउंड टेबल में उन्होंने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते की सफलता केवल शुल्क में कमी, बाजार पहुंच या आर्थिक लाभ से नहीं आंकी जानी चाहिए, बल्कि यह देखा जाना चाहिए कि उसने मानव संसाधन, ज्ञान और संस्थागत विश्वास को कितना मजबूत किया। कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि भारत अपने विशाल जनसंख्या आधार और मजबूत उच्च शिक्षा प्रणाली के कारण एक बड़ी ताकत है, वहीं न्यूज़ीलैंड अनुप्रयुक्त शिक्षा, व्यावसायिक गुणवत्ता, सतत कृषि और शोध आधारित व्यावहारिक प्रणालियों में अग्रणी है। दोनों देशों की ये खूबियां एक-दूसरे के लिए पूरक हैं और यही इस समझौते की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस समझौते के केंद्र में शिक्षा और कौशल विकास को रखा जाना चाहिए। इसके तहत संयुक्त डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रम, अकादमिक क्रेडिट ट्रांसफर, योग्यता की पारस्परिक मान्यता, क्षेत्रीय कौशल साझेदारी और डिजिटल प्रमाणन प्रणाली जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कृषि, डेयरी विज्ञान, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य सेवाएं और पर्यावरणीय प्रणालियों को सहयोग के प्रमुख क्षेत्र बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में भारत और न्यूज़ीलैंड मिलकर व्यावहारिक और प्रभावी परिणाम दे सकते हैं। कुंवर शेखर विजेंद्र ने यह भी कहा कि इस समझौते में योग और आयुष को शामिल किया जाना खास महत्व रखता है। इससे भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को वैश्विक स्तर पर पहचान और विस्तार मिलेगा, जो निवारक और समेकित स्वास्थ्य प्रणाली के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसेगा:जिला प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस दुकानों पर होगी कार्रवाई, विशेष अभियान चलाने का निर्देश जारी
    Next Article
    डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती दिखाई:जालौन में लू से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment