Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बस्ती में देंगे धर्म संदेश:राजकीय इंटर कॉलेज में 29 मार्च को होगा 'सनातन धर्म संवाद' कार्यक्रम

    4 hours ago

    1

    0

    बस्ती के राजकीय इंटर कॉलेज में 29 मार्च को 'सनातन धर्म संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में ज्योतिष्मठपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज धर्म संदेश देंगे। आयोजक प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि यह कार्यक्रम रविवार, 29 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज, बस्ती (वशिष्ठ नगर) में होगा। इस अवसर पर धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित से संबंधित विषयों पर विशेष उद्बोधन दिए जाएंगे, जिसका उद्देश्य जनमानस को धर्म के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजक संस्था राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और धर्मलाभ प्राप्त करें। आयोजन समिति के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सनातन मूल्यों का संरक्षण और प्रसार करना है, ताकि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ा जा सके। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शंकराचार्य जी के आगमन पर कलवारी, नगर बाजार, फुटहिया चौराहा, बड़े बन चौराहा, ब्राह्मण महासभा और रोडवेज सहित विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कई सनातन धर्म प्रचारक भी शामिल होंगे। इनमें उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्र, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी जुगल किशोर तिवारी, बाबरी विध्वंस के मुख्य कार्यकर्ता संतोष दूबे, पेशवा सेना के अध्यक्ष प्रभाकर पेशा और मंजू शुक्ला प्रमुख हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में छात्रों ने किया हॉकी से हमला:छात्र के हाथ में आई गंभीर चोट, मारपीट का वीडियो आया सामने
    Next Article
    कौशांबी में एक ही दिन में दो बेटियों की मौत:एक की घर पर, दूसरी की अस्पताल में मौत; लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment