Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में दो युवतियां लापता:पड़ोसी के लड़के पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, नकदी-जेवर भी गायब

    3 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में दो युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक इन युवतियों को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। परिजनों का कहना है कि युवतियां अपने साथ घर से नकदी और जेवर भी ले गई हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला चौक कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी, जो इंटर की छात्रा है, 24 मार्च को लापता हो गई। आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला अमित ठाकुर उर्फ कल्लू उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बेटी घर में रखे जेवर भी अपने साथ ले गई है। पीड़िता ने बताया कि जब वह बेटी की जानकारी के लिए आरोपी के घर गईं, तो उसके परिवार ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में अमित ठाकुर उर्फ कल्लू, निरालेदीन और दीपू ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दूसरी घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र की है। यहां एक पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी को गदियाना चुंगी गौटिया का रहने वाला अजय पाल बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बेटी अपने साथ घर से बीस हजार रुपये नकद, कानों की झुमकी और सोने का मंगलसूत्र ले गई है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी को भगाने में आरोपी अजय पाल के परिवार का भी हाथ है। उन्होंने पुलिस से बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले में अजय पाल, मुकेश पाल और विपिन पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा डीपीआरओ मोहम्मद राशिद सस्पेंड:उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर शासन की कार्रवाई
    Next Article
    IPL- मोहाली में आज PBKS vs GT:नाम बदलने के बाद पंजाब यहां कोई मैच नहीं हारा, गुजरात से बराबरी की टक्कर; 3.30 बजे खुलेंगे गेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment