Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में मंडी सचिव की बोलेरो पलटी:अचानक सांड़ आने से बैलेंस बिगड़ा, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

    6 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में मोहम्मदी रोड पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक बोलेरो सांड़ को बचाने के चक्कर में पलट गई। इस हादसे में कार चला रहा ड्राइवर दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह बोलेरो मंडी सचिव अजय कुमार के पास टैक्सी कोटे पर अनुबंध पर लगी है। इस पर 'उत्तर प्रदेश सरकार' लिखा है। ड्राइवर दीपक सचिव को मैंगलगंज छोड़कर आ रहे था। मोहम्मदी से पुवायां की ओर आते समय इटौली पैट्रोल पंप क्रॉस करते ही रोड पर सांड आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और फिर पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर दीपक कार के अंदर फंस गया था। वहां से गुजर रहे लोगों ने क्षतिग्रस्त कार देखी और ड्राइवर को दर्द से कराहते हुए पाया। तुरंत राहगीरों ने सरकारी एंबुलेंस और पुलिस को जानकारी दी। घायल चालक को कार से बाहर निकालकर सीएचसी भेजा गया। घायल ड्राइवर दीपक पुवायां थाना क्षेत्र के तकिया कसभरा मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस ने परिवार को सूचना दी और उसकी पत्नी भी अस्पताल पहुंच गई। पुवायां निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी मिली थी। घायल को अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में चलती बाइक के हैंडल में निकला सांप, VIDEO:चालक ने कूदकर बचाई जान, एक घंटे बाद हेडलाइट से बाहर निकला
    Next Article
    पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव को SC से झटका:कन्नौज में नाबालिग से रेप मामले में 6 पर गैंगस्टर का केस चलेगा, HC का आदेश बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment