Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव को SC से झटका:कन्नौज में नाबालिग से रेप मामले में 6 पर गैंगस्टर का केस चलेगा, HC का आदेश बरकरार

    5 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में नाबालिग से रेप के चर्चित मामले के बाद से जेल में बन्द नवाब सिंह यादव और उनके भाई नीलू यादव समेत 6 आरोपियों को गैंगस्टर मामले सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला है। नवाब सिंह के वकील की याचिका खारिज करते हुए सुप्रीमकोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर केस चलाने का आदेश सुनाया है। पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव को पुलिस ने उनके ही डिग्री कॉलेज से एक किशोरी से रेप के आरोप में 11 अगस्त 2024 की रात आपत्तिजनक हालत में अरेस्ट किया था। इस मामले में साक्ष्य मिटाने का प्रयास करने पर उसके भाई नीलू यादव और महिला पूजा तोमर पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया था। वर्तमान समय मे नवाब सिंह यादव बांदा जेल और नीलू यादव कौशाम्बी जेल में बन्द हैं। उन्हें गैंगस्टर मामले में 8 साल की सजा भी सुनाई जा चुकी हैं। नाबालिग से रेप मामले में गवाही देने कोर्ट पहुंची पीड़िता का परीक्षण करने वाली डॉक्टर स्वास्तिका शालिनी को पॉक्सो एक्ट कोर्ट के तत्कालीन शासकीय अधिवक्ता किशोर दोहरे और नवाब सिंह के सहयोगी हरिओम व सतेंद्र ने धमकी दी थी। ये मामला 19 मार्च 2025 का है। अधिवक्ता किशोर दोहरे ने डॉक्टर स्वास्तिका शालिनी को बोला कि कोर्ट में पीड़िता ने बयान बदल दिए। नवाब सिंह जेल से बाहर आएंगे तो 3 लोगों की हत्या होगी। इस मामले को लेकर डॉक्टर ने आरोपियों के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पुलिस ने एक और गैंगस्टर की कार्यवाही कर दी थी। CJM ने पुलिस के खिलाफ दिया आदेश नवाब सिंह यादव के खिलाफ केस दर्ज होने पर तत्कालीन सीजेएम ने मामले में कोई दम न होने की बात कहते हुए केस से जुड़े पुलिस अधिकारियों को दोबारा ट्रेनिंग पर भेजने का आदेश दिया था। इस मामले को पुलिस ने हाईकोर्ट में रखा। जहां कार्यवाही के आदेश दिए गए, लेकिन नवाब सिंह के वकील ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाल दी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर कार्यवाही करने के आदेश सीजेएम कोर्ट को दिए हैं। जिससे नवाब सिंह की मुश्किलें और बढ़ती नजर आने लगीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में मंडी सचिव की बोलेरो पलटी:अचानक सांड़ आने से बैलेंस बिगड़ा, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
    Next Article
    पीलीभीत में चंद रुपयों के बकाए पर कट रहे कनेक्शन:7.78 करोड़ के व्यावसायिक बिल अटके; 6642 बकायेदारों पर कार्रवाई सुस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment