Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में क्राइम इंस्पेक्टर का शव बाथरूम में मिला:हार्ट अटैक से मौत की आशंका, कॉल रिसीव न करने पर पहुंचे पुलिसकर्मी

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार का शव सरकारी आवास के बाथरूम में मिला है। देर तक ऑफिस न पहुंचने पर और कॉल का जवाब नहीं देने पर पुलिसकर्मी उनके आवास पर पहुंचे। वहां बाथरूम में उनका शव जमीन पर पड़ा था। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। अगस्त में पुवायां थाने में हुई थी पोस्टिंग मूलरूप से उन्नाव के रहने वाले राजेश कुमार (45) अगस्त 2025 में पुवायां थाने में क्राइम इंस्पेक्टर के पद पर आए थे। उनका परिवार उन्नाव में ही रहता है, जबकि वह सरकारी आवास में अकेले रहते थे। राजेश शनिवार सुबह थाने नहीं पहुंचे। साथी पुलिसकर्मियों ने उनके मोबाइल नंबर पर कई बार कॉल की पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिसकर्मी उनके आवास पर पहुंचे। यहां आवास पर वह दिखाई नहीं दिए। पुलिसकर्मियों ने बाथरूम में चेक किया तो वहां उन्होंने राजेश कुमार का शव पड़ा देखा। पुलिस ने आवास का निरीक्षण किया तो पाया कि वह नहाने की तैयारी कर रहे थे। उनके कपड़े बाथरूम के बाहर रखे थे और उन्होंने शेविंग भी की थी। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। एसपी ग्रामीण दीक्षा अरुण भवरे ने बताया कि क्राइम इंस्पेक्टर का शव उनके आवास के अंदर मिला है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। 18 अगस्त 1997 में राजेश कुमार ने नौकरी ज्वाइन की थी। 29 अगस्त 2025 को पुवायां थाने के क्राइम इंस्पेक्टर बने थे। इससे पहले उनकी तैनाती शाहजहांपुर के बंडा, रोजा, निगोही और जैतीपुर में रहे चुकी है। राजेश कुमार उन्नाव जिले के थाना बाराह सगवतपुर क्षेत्र के हिसथामपुर के रहने वाले थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वन रक्षक पर जानलेवा हमला, न्यायालय सख्त:श्रावस्ती में टॉप-10 अपराधी सलीम समेत सात को सश्रम कारावास, सभी पर जुर्माना भी
    Next Article
    आजमगढ़ में हिस्ट्रीशीटर भूमाफिया के घर कराई गई मुनादी:2 करोड़ 87 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप, मुख्य अभियुक्त हो चुका है गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment