Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में ईंट-भट्टे के ऑफिस में घुसकर युवक पर हमला:लाठी-डंडों से पीटा, बाहर घसीटा; पुलिस ने FIR दर्ज की

    13 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में ईंट भट्टे के ऑफिस में घुसकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। दबंगों ने युवक को पीटते हुए ऑफिस से बाहर घसीटा। इस दौरान उसे बचाने आए एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। गुरूवार की रात वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना खुटार थाना क्षेत्र के कुंभिया गांव में 31 मार्च की रात हुई। कुंभिया गांव निवासी अंकुल कुमार उस समय गांव में स्थित ईंट भट्टे के ऑफिस में मौजूद थे। तभी गांव के ही सुभाष, सरोज, लंकुश और बब्लू लाठी-डंडे लेकर ऑफिस में घुस गए। उन्होंने अंकुल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उसे घसीटते हुए ऑफिस के गेट से बाहर ले आए। जब अंकुल का साथी उसे बचाने के लिए आया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट के बाद दबंग अंकुल को घसीटकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। मारपीट की यह पूरी घटना ईंट भट्टे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में महिला चपरासी की सड़क हादसे में मौत:मुखलिसपुर चौराहे के पास बाइक ने मारी टक्कर, इलाज तोड़ा दम
    Next Article
    जौनपुर में कम बकाया पर कट रही उपभोक्ताओं की बिजली:लखनऊ से आपूर्ति बंद, तकनीकी खामियों से बढ़ रहे बिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment