Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन:निजी स्कूलों की मनमानी और शराब दुकानों के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन

    8 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने निजी विद्यालयों की मनमानी और शिक्षण संस्थानों के पास शराब की दुकानों के संचालन के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष रफी उल हसन ने आरोप लगाया कि जनपद के कई निजी विद्यालयों ने पुस्तकों की खरीद में एक सुनियोजित एकाधिकार (मोनोपॉली) स्थापित कर लिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को केवल निर्धारित दुकानों या विशेष प्रकाशकों से महंगी पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर कर रहा है। रफी उल हसन ने यह भी कहा कि सस्ती और मानक NCERT पुस्तकों को जानबूझकर लागू नहीं किया जा रहा, जबकि निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों को अनिवार्य कर दिया गया है। पारदर्शिता और नियमों का उल्लंघन एनएसयूआई ने कहा कि विद्यालय कोर्स, पुस्तकें और यूनिफॉर्म खरीदने में पारदर्शिता नहीं रख रहे। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि इस प्रकार की अनियमितताओं पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषी विद्यालयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शराब की दुकानों के विरोध में भी प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष कुमार मिश्रा ने कहा कि जनपद में कई स्थानों पर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और धार्मिक स्थलों के समीप शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं। उन्होंने इसे सामाजिक मर्यादा और छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए हानिकारक बताया। विशेष रूप से उन्होंने अंटा चौराहा स्थित निदान पैथोलॉजी (तक्षशीला स्कूल के पास), इस्लामिया स्कूल के समीप और घंटाघर मार्ग पर मसूरी पब्लिक स्कूल के पास संचालित दुकानों का उल्लेख किया। एनएसयूआई ने इन दुकानों को तत्काल हटाने या स्थानांतरित करने की मांग की। फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र पर चिंता प्रत्युष कुमार मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग में हाल ही में सामने आए फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र प्रकरण पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपात्र व्यक्तियों को प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं, जबकि पात्र लोगों से अवैध धन की मांग की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असमोली सीट पर कौन मजबूत, विधायक पिंकी या कोई और:भाजपा से हरेंद्र सिंह या भारत यादव? कांग्रेस-बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप
    Next Article
    डीजी हेल्थ ने उन्नाव जिला अस्पताल का निरीक्षण किया:मरीजों ने इलाज पर संतोष जताया, गंदगी-पंखों की कमी पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment