Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीजी हेल्थ ने उन्नाव जिला अस्पताल का निरीक्षण किया:मरीजों ने इलाज पर संतोष जताया, गंदगी-पंखों की कमी पर दिए निर्देश

    11 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए डीजी हेल्थ पवन कुमार ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुरुष एवं महिला वार्ड सहित इमरजेंसी सेवाओं का जायजा लिया और मरीजों से सीधे बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। निरीक्षण में कुछ कमियां मिलने पर अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। डीजी हेल्थ ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की गई। जिसमें अधिकांश मरीजों ने इलाज व्यवस्था पर संतोष जताया। मरीजों ने कहा कि डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ सही तरीके से देखभाल कर रहे हैं तथा उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। उन्होंने इस सकारात्मक फीडबैक को स्वास्थ्य विभाग के लिए उत्साहजनक बताया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर गंदगी और इमरजेंसी वार्ड के कुछ बेडों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर डीजी हेल्थ ने अस्पताल अधीक्षक और सीएमएस को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित राउंड लेकर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित की जाए। डीजी हेल्थ ने विशेष रूप से बेड की स्थिति ठीक रखने और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, टॉयलेट्स को भी स्वच्छ और उपयोग योग्य बनाए रखने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गर्मी के मौसम में पंखों की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। बताया गया कि कई वार्डों में पंखे नहीं चल रहे हैं। जिसके कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। लोग घर से पंखे या हाथ वाले बेना लाने को मजबूर हैं। मरीजों को घर से पंखे लाने की नौबत नहीं आनी चाहिए इस पर डीजी हेल्थ ने कहा कि गर्मी को देखते हुए पहले भी पंखे और कूलर दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने मौके पर ही एमएस और सीएमएस को पुनः निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सीलिंग फैन सुचारु रूप से चलने चाहिए और मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को घर से पंखे लाने की नौबत नहीं आनी चाहिए। डीजी हेल्थ पवन कुमार ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव के दिशा-निर्देशों के तहत कार्य कर रहा है। लक्ष्य यह है कि सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं शत-प्रतिशत आम जनता तक पहुंचें। उन्होंने जोर देकर कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉक्टरों तथा नर्सिंग स्टाफ को टीम भावना के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि गरीब, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए और स्वास्थ्य विभाग लगातार इसी दिशा में प्रयासरत है। निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन:निजी स्कूलों की मनमानी और शराब दुकानों के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    गोंडा सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत:ससुराल बस्ती जाते समय बस ने अपाचे में मारी टक्कर, मौके पर गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment