Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में चीनी मिल कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में एमडी और यूनिट हेड पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक चीनी मिल कर्मचारी ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उनका शव चारपाई पर मिला। मौके से मिले सुसाइड नोट में कर्मचारी ने चीनी मिल के एमडी और यूनिट हेड पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दैनिक भास्कर सामने आए सुसाइड नोट की पुष्टि नही करता है । मृतक की पहचान मनोज कुमार गंगवार (40) के रूप में हुई है, जो 2010 से बजाज शुगर हिंदुस्तान लिमिटेड मकसूदापुर में गन्ना विभाग में कार्यरत थे। उनकी पत्नी नीरजा देवी और दो बच्चे हैं, जो पीलीभीत के बीसलपुर में पढ़ाई करते हैं। रविवार को पत्नी बीसलपुर गई हुई थीं, जिसके कारण मनोज घर में अकेले थे। शव चारपाई पर पड़ा था सोमवार सुबह जब पत्नी ने मनोज को फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने पड़ोसियों को घर में जाकर देखने के लिए कहा। पड़ोसियों ने घर के अंदर मनोज का शव चारपाई पर पड़ा पाया। कमरे के अंदर एक कूटी में टंगा सुसाइड नोट भी मिला, जो जिलाधिकारी को संबोधित था। सुसाइड नोट में मनोज कुमार ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि चीनी मिल के एमडी और यूनिट हेड उन्हें बहुत प्रताड़ित करते थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। इस मामले पर चीनी मिल के मीडिया प्रभारी सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि मिल कर्मी के दुखद निधन को लेकर उनके परिवार की नाराजगी स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों को दोषी बताना और उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाना गलत है। सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि मिल प्रबंधन दिवंगत मनोज कुमार के परिवार के दुख में शामिल है, लेकिन अधिकारियों को बेवजह आत्महत्या के मामले में घसीटने का विरोध करता है और इसकी निंदा करता है। मिल प्रबंधन को भरोसा है कि पुलिस की विवेचना में वास्तविक तथ्य सामने आ जाएंगे और बिना जांच के किसी का नाम लेना उचित नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध शराब बिक्री के आरोप पर महिला-बुजुर्ग में झड़प, VIDEO:मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बीच-बचाव कर शांत कराया
    Next Article
    बंगाल - असम की जीत पर जयश्रीराम से गूंजी अयोध्या:बांटे गये जीत के लड्डू, महंत राजू दास ने पटाखा जलाकर खुशी जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment