Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में भीषण हादसा, महिला की मौत:बेटे ने शीशा तोड़कर पिता को बचाया; कार 3 बार पलटते हुए गड्ढे में गिरी

    5 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में सड़क हादसे में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर की पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति और 2 बच्चे घायल हैं। वह पत्नी को मायके छोड़ने पीलीभीत जा रहे थे। तभी गाड़ी के सामने जानवर आ गया, उसे बचाने में कार 3 बार पलटते हुए 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर गाड़ी चला रहे थे, पत्नी बगल में और बच्चे पीछे बैठे थे। हादसे में गंभीर घायल पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पति ड्राइविंग सीट पर फंस गए। हादसे के बाद घायल बच्चों ने ही हिम्मत जुटा कर कार का शीशा तोड़ा, फिर माता-पिता को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। हादसा शनिवार देर रात मदनापुर थाना क्षेत्र में हुआ। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… प्रदीप कश्यप भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग में सहायक लेखा परीक्षक अधिकारी (असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर) के पद पर तैनात हैं। वह पत्नी नीरज और दो बच्चों बेटी परी और बेटे नानू के साथ भोपाल से पीलीभीत जा रहे थे। देर रात चंदौखा के पास उनकी गाड़ी के सामने अचानक कोई जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर 3 बार पलटते हुए गड्ढे में गिर गई। हादसे के समय कार की रफ्तार बहुत तेज थी। हादसे के बाद बच्चों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह कार का शीशा तोड़ा और बाहर निकले। माता-पिता को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मदनापुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रदीप कश्यप और उनके दोनों बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद पीलीभीत रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ------------------------------ भास्कर सर्वे से जुड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें- ​​​​​​​यूपी के लोग बोले-341 विधायकों को दोबारा टिकट न दें 25 मार्च को यूपी के विधायकों के 3 साल पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने विधायकों का सर्वे किया। 16 से 20 मार्च तक चले इस सर्वे में लोगों से 4 तरह के सवाल पूछे गए। इनके जवाब में लोगों ने राय दी कि 403 में से 84 फीसदी विधायकों को दोबारा टिकट नहीं देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पीएसी रिक्रूट आरक्षियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ:37वीं वाहिनी में दीक्षांत परेड संपन्न, आईजी अभियोजन गीता सिंह मुख्य अतिथि रहीं
    Next Article
    पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागा बच्चा:कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रोता मिला, जीआरपी ने परिजनों को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment