Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में अवैध प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण का चला बुलडोजर:30 हजार वर्गमीटर भूमि पर बाउंड्रीवाल ध्वस्त, 4 महीने में 1 लाख वर्गमीटर पर कार्रवाई

    1 hour ago

    2

    0

    शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ शाहबाजनगर में बिना लेआउट पास कराए और मानचित्र स्वीकृत कराए की जा रही करीब 30 हजार वर्गमीटर भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। इसमें शाहबाजनगर पुलिस चौकी प्रभारी और नगर निगम की ईटीएफ टीम भी शामिल थी। ग्राम शाहबाजनगर में चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से की गई प्लाटिंग और बाउंड्रीवाल को जेसीबी की मदद से गिराया गया। प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अवैध प्लाटिंग पर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पिछले चार महीनों में शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण अब तक लगभग एक लाख वर्गमीटर भूमि पर की गई अवैध बाउंड्रीवाल पर बुलडोजर चला चुका है। सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने आम जनता से अपील की है कि प्राधिकरण की सीमा के अंतर्गत कोई भी भूमि खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उस भूमि का लेआउट पास है या नहीं। साथ ही, यह भी जांच लें कि वह जमीन महायोजना-2031 में आवासीय परियोजना के लिए आरक्षित है अथवा नहीं। उन्होंने आगाह किया कि कई बार लोग अपनी गाढ़ी कमाई को बिना प्राधिकरण से संपर्क किए अवैध प्लाटिंग होल्डरों के झांसे में आकर गंवा देते हैं, जब उन्हें बाद में पता चलता है कि खरीदी गई जमीन आवासीय उपयोग के लिए नहीं है। सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना कोई भी नया निर्माण न करें, अन्यथा ऐसे निर्माणों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा-यह भी स्पष्ट करना है कि महायोजना विकास क्षेत्र-2031 के अंतर्गत किसी भी प्रकार का ले-आउट और मानचित्र स्वीकृत करने का अधिकार शाहजहाँपुर विकास प्राधिकरण में निहित है। किसी अन्य विभाग और जिला पंचायत को शाहजहाँपुर महायोजना-2031 क्षेत्र के अंतर्गत मानचित्र स्वीकृत करने का अधिकार नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नकली सोना देकर 5 लाख की ठगी::शिक्षक दंपति समेत 3 गिरफ्तार; दोस्ती बना कर करीब आते थे
    Next Article
    एटा में अज्ञात वाहन ने अधेड़ को रौंदा, मौत:पुलिस टीम व्यक्ति के शिनाख्त, गाड़ी की तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment