Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में अनियंत्रित कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:जलालाबाद स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा, दो पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल

    3 hours ago

    1

    0

    जलालाबाद-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर एक सड़क हादसे में 62 वर्षीय बुजुर्ग दोदराम की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने मोपेड बाइक से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। यह घटना जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव उवरिया के पास बुधवार सुबह 9:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास क्रॉसिंग के निकट हुई। देखिए हादसे की 2 तस्वीरें… तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर गांव उवरिया निवासी दोदराम पुत्र सीताराम अपनी मोपेड बाइक से खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान, फास्ट स्वीट भट्ट के सामने सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोदराम गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। दो पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल मृतक दोदराम की दो पत्नियां, सुशीला और रामगुनी, तथा तीन बच्चे (एक लड़की और दो लड़के) हैं, जो सभी शादीशुदा हैं। मृतक के पुत्र सोनेलाल ने बताया कि उनके पिता खेत में गेहूं काट रहे मजदूरों के लिए घर से चाय-नाश्ता लेकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कोतवाली जलालाबाद के थानाध्यक्ष राजीव कुमार तोमर ने बताया कि- दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। पीआरबी पुलिस द्वारा लाए गए गाड़ी चालक के परिजनों को भी कोतवाली में बिठाया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में अग्निवीर अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़:12 जिलों से लगभग 19 हजार अभ्यर्थी ले रहे भाग, बोले- देश की सेवा कराना हमारा लक्ष्य
    Next Article
    कॉन्सर्ट विवाद पर सिंगर अर्पित बाला ने चुप्पी तोड़ी:बोतल लगने पर ऑडियंस पर थूका था, बोले- मुझे उकसाया गया, चोट लगी, ये सिक्योरिटी का मामला है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment