Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में आईआईटी इंजीनियर आत्महत्या मामला:सुसाइड नोट में लिखा- किसान या माली बनो, पढ़ाई का दबाव मत लो

    4 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक आईआईटी इंजीनियर अभिनव वर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उनका शव बुधवार रात नदी किनारे मिला। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि किसान या माली बन जाना, लेकिन बेवजह पढ़ाई का दबाव मत लेना। पुलिस के अनुसार, अभिनव का शव नदी किनारे से बरामद किया गया। सुसाइड नोट में उन्होंने यह भी लिखा है कि वही काम करना जिसमें किसी प्रकार का दबाव महसूस न हो और दुनिया क्या कहेगी, इसकी चिंता बिल्कुल न करना। परिजनों ने बताया कि घर से निकलने से लगभग दस मिनट पहले अभिनव ने अपने भाई को फोन भी किया था। 25 वर्षीय अभिनव वर्मा तिलहर क्षेत्र के सैय्यद बाड़ा के निवासी थे। उन्होंने दो साल पहले मुंबई से आईआईटी से इंजीनियरिंग पूरी की थी। इसके बाद वे यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। इस साल तैयारी पूरी न होने के कारण उन्होंने अगले साल यूपीएससी का फॉर्म भरने का मन बनाया था, लेकिन पढ़ाई का अत्यधिक बोझ बर्दाश्त नहीं कर पाए। अभिनव के पिता राकेश वर्मा कलान में ग्राम विकास अधिकारी हैं, जबकि उनकी मां मीनाक्षी एक सरकारी शिक्षिका हैं। उनका छोटा भाई आयुष्मान वर्मा कोटा में नीट की तैयारी कर रहा है। अभिनव 13 अप्रैल की सुबह घर से निकले थे। घर से निकलने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उन्होंने अपने माता-पिता की सेवा करने और अपनी कामयाबी का मानक खुद तय करने की बात भी कही थी। उन्होंने कोटा में नीट की तैयारी कर रहे अपने छोटे भाई को फोन कर कहा था कि मेहनत से पढ़ाई करना और दुनिया क्या कहेगी, इसकी चिंता मत करना। 13 अप्रैल को जब माता-पिता काम से घर लौटे तो अभिनव वहां नहीं मिले और दरवाजे खुले थे। दिन भर तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। उसी रात पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया पर भी सूचना देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा कर पोस्ट की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप का टायर फटा:लोड पिकअप पलटी, सीतापुर से सिकरीगंज जा रही थी गाड़ी, चालक सुरक्षित
    Next Article
    प्रतापगढ़ में एंबुलेंस बिजली पोल से टकराई:बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा, चालक के खिलाफ केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment