Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत:बेटी बोली- मां पर काम का बहुत दबाव था, डीपीओ ने डांटा; बोले- बहुत बेवकूफ बनाती हो

    9 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बुधवार को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। शव को घर ले जाते समय उनकी बेटी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उसने जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) अरविंद कुमार और नगर निगम के एक बाबू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटी का कहना है, उसकी मां पर काम का अत्यधिक दबाव बनाया गया। उन्हें 4 महीन से सैलरी नहीं मिल रही थी। डीपीओ से शिकायत करने पर उन्हें डांटा गया। वह भी मां के साथ ऑफिस गई थी। डीपीओ ने कहा, तुम लोग बेवकूफ बनाती हो। मेरी मां टेंशन में थीं। इस कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। वीडियो सामने आने के बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है। अब जानिए पूरा मामला… थाना सदर बाजार क्षेत्र के गदियाना निवासी 45 साल की प्रीति एमनजई जलालनगर के बूथ नंबर 118 पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। प्रीति अपने पति संतोष, बेटी स्मिता और एक बेटे के साथ रहती थीं। वह बीएलओ की ड्यूटी कर रहीं थी। बुधवार को बीमार होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल से लखनऊ लेकर जा रहे थे। सीतापुर के पास उनकी मौत हो गई थी। बुधवार को वापस घर आते समय प्रीति की बेटी स्मिता का एंबुलेंस के अंदर से वीडियो बनाया था। शुक्रवार को यह सामने आया। इसमें उसने लगाया कि पिछले 4 महीने से उनकी मां को सैलरी नहीं मिली थी। डीपीओ और नगर निगम का बाबू उन पर लगातार काम का दबाव बना रहे थे।स्मिता के अनुसार, उनकी मां का बैंक खाता बंद हो गया था। जब वे खाता अपडेट करवाने डीपीओ कार्यालय गईं, तो डीपीओ ने उन्हें और उनकी मां को बुरी तरह डांटा। अपमानित किया। डीपीओ ने कहा, तुम दोनों हमें बहुत बेवकूफ बनाती हो। तुम लोग बहुत दिमाग चलाती हो। तुम लोग बहुत चालू हो। तबीयत खराब में भी मां से काम कराया गया बेटी का आरोप है कि इस घटना के बाद से उनकी मां तनाव में रहने लगीं। उनका खाता भी अपडेट नहीं हो पाया। नगर निगम का बाबू रोज-रोज बुलाकर काम का दबाव बनाता रहा। बार-बार तबीयत खराब होने की बात कहने पर भी अधिकारी डीएम से शिकायत करने की धमकी देते थे। इसी तनाव के चलते उनकी मां की तबीयत बिगड़ती चली गई और बुधवार की शाम निधन हो गया। मेरी पत्नी का अकाउंट अपडेट तक नहीं किया वहीं पति संतोष ने बताया, हर जगह मेरी पत्नी और बेटी जाती थीं। आफिस जाती थीं, विकास भवन जाती थीं। नगर निगम में भी बात होती थी। इनका अकाउंट बंद हो गया था। 4 महीने से सैलरी नहीं मिल रही थी।अकाउंट चढ़वाने के लिए कई चक्कर लगाए, लेकिन आज तक अकाउंट नही चढ़ पाया। अब उन्होंने बुधवार को कहा था कि अकाउंट चढ़वा दिया है, लेकिन वह झूठ बोल रहे हैं। सैलरी मिल नहीं रही थी। काम का बोझ बहुत ज्यादा था, काम नही करने पर शिकायत की धमकी दी जाती थी। इसलिए ये अंदर से ही टूटती रहीं। डीएम बोले- जांच के आदेश दिए हैं वीडियो सामने आने के बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, मैने वीडियो देखा है। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मेरी पूरी सिम्पैथी परिवार के साथ है। उन्होंने जो भी बिंदू उठाए हैं, इन सभी की जांच नगर मजिस्ट्रेट को दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि गुरुवार रात तक सबसे बातचीत कर पूरी इंक्वायरी करके उसी रिपोर्ट पेश करें। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो भी सहायता प्रशासन द्वारा परिवार को दी जा सकती है, उस पर काम किया जा रहा है। वहीं मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) अरविंद कुमार का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें... 27 साल की महिला का हेलमेट समेत सिर कटकर अलग, उन्नाव में ट्रक गर्दन पर चढ़ा; भतीजी बाल-बाल बची; दुबई में रहता है पति उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गुरुवार दोपहर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपनी 6 साल की भतीजी के साथ बाजार गई थी। रास्ते में ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे महिला और उसकी भतीजी सड़क पर गिर गई। तभी ट्रक का पहिया महिला की गर्दन से गुजर गया। महिला का सिर हेलमेट समेत धड़ से अलग हो गया। हादसे में बच्ची बाल-बाल बची है। लेकिन वह सदमे में है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'दूसरी महिला के साथ रहने लगा पति':विरोध करने पर ससुराल वालों ने गैस सिलेंडर खोलकर जान से मारने की कोशिश की, लखनऊ पुलिस से शिकायत
    Next Article
    गाजियाबाद में डंडे से गला दबाकर पति को मार डाला:टीवी की आवाज बढ़ाई, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसा; धर्म बदलकर लव मैरिज की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment