Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में डंडे से गला दबाकर पति को मार डाला:टीवी की आवाज बढ़ाई, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसा; धर्म बदलकर लव मैरिज की थी

    5 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में महिला ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला ने पहले पति के साथ बैठकर शराब पी। जब पति को अधिक नशा हो गया तो उसने तेज आवाज में टीवी पर गाने चला दिए। इसके बाद पति के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर डंडे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बच्चों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को अरेस्ट कर लिया। महिला ने धर्म बदल कर साल 2015 में परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया है। विस्तार से पढ़िए पूरी खबर 11 साल पहले धर्म बदलकर लव मैरिज की थी फर्रुखाबाद के रहने वाले बिजेंद्र (35 साल) अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के खोड़ा के शंकर विहार में रहता था। बिजेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। जॉब के दौरान उसकी मुलाकात सोनिया उर्फ सोनी से हुई। दोनों में अफेयर हो गया। साल 2015 में सोनिया ने परिवार के खिलाफ जाकर बिजेंद्र से शादी की। फिर हिंदू धर्म अपना लिया। शादी से दोनों के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 9 साल का दीपक है। छोटा बेटा 7 साल का दिव्यांशु है। पुलिस ने बताया कि सोनिया को शराब पीने की लत है। वह रोज शराब पीती थी। बिजेंद्र इसका विरोध करता था। इसी को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। सोनिया ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 31 मार्च को मेरा पति शाम के 7 बजे जॉब से घर आया। पति को शराब पिलाई, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसा शराब के नशे में मुझे गालियां दीं। रात के 9 बजे पति ने न्यूड कर मुझे पीटा। थप्पड़ बरसाए। लात-घूंसों से भी पीटा। तभी मैंने उसे मारने का प्लान बनाया। बताया कि दो साल से वह मुझे टॉर्चर कर रहा था। 1 अप्रैल को मैं शराब लेकर घर आई। रात में मैंने और बिजेंद्र ने साथ में बैठकर शराब पी। मैं उसका बड़ा पैग बनाती और अपना छोटा बनाती थी। बिजेंद्र को जब अधिक नशा हो गया तो उसने मुझसे कहा कि सोनिया तुम शराब पीना छोड़ दो। घर संभालो। इसी बात को लेकर हम दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मैंने टीवी पर तेज आवाज में गाने चला दिए। फिर मैंने उसके सिर पर डंडे वार कर दिया। फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसी डंडे से उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। टीवी पर तेज गाने बजाए फिर दबा दिया गला इसके बाद सोनिया घर से फरार हो गई। सुबह बड़े बेटे ने बिजेंद्र को मृत अवस्था में देखा। वह दौड़कर पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा बबलू को जानकारी दी। बबलू घर पहुंचे तो बिजेंद्र का शव फर्श पर पड़ा था। बबलू ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबलू ने बताया कि बुधवार रात सोनिया शराब पीकर घर आई थी। इसी को लेकर दोनों झगड़ा हुआ था। जब झगड़ा हो रहा था, तब मैं भी ड्यूटी से लौटकर आया था। दोनों को समझाकर मैं चला गया था। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम में हत्या की वजह गला दबाना आई है। आरोपी सोनिया को इतवार पुश्ता इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सोनिया ने बताया कि मैंने लव मैरिज की थी। धर्म भी बदला था। लेकिन पिछले 2 साल से पति मुझे मानसिक और शारीरिक टॉचर्र कर रहा था। पति कहता था कि तुझसे शादी के चक्कर में मेरा परिवार मुझसे अलग हो गया। शराब पीकर बंधक बनाकर मारपीट करता था। उसने मर्डर करने की बात स्वीकार की है। ………………………. भास्कर सर्वे में हिस्सा लीजिए, पूरी तरह गोपनीय है… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बहराइच में महिला ने सिपाही को थप्पड़ मारे, विवाद सुलझाने आई पुलिस टीम पर हमला बहराइच में विवाद सुलझाने आई डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला ने सिपाही को 2 थप्पड़ मारे। इसके बाद सिपाही ने भी महिला को एक थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने महिला को वहां से हटाया, तभी आगे आकर उसने सिपाही को एक और थप्पड़ मार दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराकर पुलिस वालों को बचाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत:बेटी बोली- मां पर काम का बहुत दबाव था, डीपीओ ने डांटा; बोले- बहुत बेवकूफ बनाती हो
    Next Article
    डीआईजी मुनिराज-जी ने संभल में संभाली कानून-व्यवस्था की कमान:एसपी की छुट्टी के चलते बहजोई में की पैदल गश्त, व्यापारियों से बात की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment