Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहबूद्दीनपुर में शत्रु संपत्ति पर गड़बड़ी:मुजफ्फरनगर में सरकारी जमीन की बिक्री, भूमाफियाओं पर मिलीभगत का आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में शत्रु संपत्ति की अवैध बिक्री को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि शाहबूद्दीनपुर क्षेत्र में कुछ भूमाफिया अवैध रूप से शत्रु संपत्ति की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि यह संपत्ति मूल रूप से जिया मोहम्मद और मोहम्मद सफी की थी, जो बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए थे, जिसके बाद इसे शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भूमाफिया राजनीतिक संरक्षण और कुछ राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से इस संपत्ति को अपने नाम दर्ज कराकर बेच रहे हैं। उन्होंने इसे सरकारी नियमों का उल्लंघन और सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला बताया। कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ सरकार की भूमाफियाओं के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति का हवाला देते हुए इस प्रकरण में भी सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, इसमें शामिल अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में अरुण प्रताप सिंह, पवन मित्तल, पवन पांचाल, संजय वाल्मीकि, वैभव यादव, पंकज त्यागी, राजेश शर्मा और राजेंद्र धीमान सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी का दर्शन:पुजारी बोले- 40 दिन हल्दी का लेप लगाने से मिलता है वर, मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु
    Next Article
    कौशांबी में किसान की हत्या का अबतक खुलासा नहीं:6 दिन पहले घर के बाहर चारपाई के नीचे मिला था शव, बेटी की तहरीर पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment