Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'शुभमन गिल क्रिकेट के ब्रिलियंट स्टूडेंट':GT कोच बोले- LSG को कड़ी टक्कर देंगे; क्लूजनर ने कहा- हम तैयार, लखनऊ में मुकाबला कल

    5 hours ago

    2

    0

    इकाना स्टेडियम में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों टीमों से जुड़े कोच ने शनिवार को पीसी कर मैच की तैयारियों, पिच और खेल की रणनीति को लेकर जानकारी दी। गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच विजय दहिया ने कहा- गुजरात के कप्तान शुभमन गिल क्रिकेट के ब्रिलिएंट स्टूडेंट हैं। वहीं LSG के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर ने कहा- इस सीजन में सबसे बड़ा सुधार गेंदबाजी यूनिट में हुआ है। इससे टीम मजबूत हुई है। GT कोच बोले- टीम पूरी तरह तैयार गुजरात के अस्सिटेंट कोच दहिया ने कहा- LSG के तेज गेंदबाज मयंक यादव के लिए कोई अलग स्ट्रेटजी नहीं बनाई है। कोई खास प्लेयर के लिए अलग स्ट्रेटजी नहीं होती। हर विकेट के लिए प्लान होता है, लेकिन उसे ग्राउंड पर एग्जीक्यूट करना सबसे महत्वपूर्ण है। दहिया ने GT की तैयारियों को लेकर बताया कि दूसरे कैंप में होने या न होने से टीम की तैयारी पर कोई फर्क नहीं पड़ता। टीम तीन मैचों के लिए पूरी तरह तैयार है। हर मुकाबले में कड़ी टक्कर दे रही है। कई तेज गेंदबाज कोई समस्या नहीं उन्होंने पिछले मैच में 1 रन से मिली रोमांचक जीत को नेल बाइटर मुकाबला बताया और कहा कि IPL में क्लोज गेम्स आते रहते हैं। टीम हर गेम से कुछ सीख लेती है। पिच को लेकर दहिया ने बताया कि यह मैच इकाना की पिछली पिच से अलग मिक्स सॉइल है और डे-नाइट के बजाय दिन का मैच होने से कंडीशंस भी अलग रहेंगी। GT के पास चार तेज गेंदबाज हैं, इसलिए पावरप्ले में मदद मिलने पर कोई समस्या नहीं है। प्लेइंग-11 बनाते समय हर पहलू पर ध्यान रखा जाता है। राशिद खान को मिली तारीफ दहिया ने राशिद खान की बॉलिंग की तारीफ करते हुए कहा- चैंपियन खिलाड़ी हर कंडीशन में परफॉर्म करते हैं। उन्हें नई वेरिएशंस की जरूरत नहीं, वे बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग में हमेशा 100 फीसदी देते हैं। शुभमन गिल की कप्तानी पर कहा- मुझे उनको रेट करने की जरूरत नहीं, भारत ने उन्हें टेस्ट कप्तान बनाकर पहले ही रेट कर दिया है। गिल क्रिकेट गेम के ब्रिलियंट स्टूडेंट हैं। LSG कोच बोले- टीम की गेंदबाजी मजबूत LSG के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर ने पिछले दो मैचों की जीत पर खुशी जताते हुए कहा- जीत हमेशा टीम का मनोबल बढ़ाती है। ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक माहौल बनाती है। खासकर मुश्किल मैचों में जीत बहुत सुखद होती है। क्लूजनर ने घरेलू मैदान पर दूसरे मैच को लेकर कहा- पहला घरेलू मैच हम हार गए थे, लेकिन अब हम आत्मविश्वास और भरोसे के साथ वापस आए हैं। पिछले तीन मैचों में हमारी लय बन गई है। हम प्रशंसकों के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। इस सीजन सबसे बड़ा सुधार गेंदबाजी यूनिट में हुआ है। हमारी गेंदबाजी जबरदस्त रही है। खिलाड़ी सही समय पर जागेंगे क्लूजनर ने ऋषभ पंत, बडोनी और मुकुल की तारीफ की। निकोलस पूरन, एडेन मार्करम और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ियों को सोए हुए दिग्गज बताते हुए कहा- वे सही समय पर जागेंगे। यह लंबा टूर्नामेंट है, हम उन्हें लय में लाएंगे। दोनों कोचों ने रविवार को होने वाले मैच को रोमांचक बताया। GT ने LSG को अच्छी टीम करार दिया, जबकि LSG घरेलू मैदान पर अपनी गेंदबाजी के दम पर मजबूत दिख रही है। ……………………………… संबंधित खबर पढ़ें IPL मैच देखने लखनऊ पहुंचीं सारा तेंदुलकर: एयरपोर्ट पर फैन ने पूछा किसको सपोर्ट करेंगी LSG या GT? मुस्कुराते हुए निकल गईं लखनऊ में 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL मैच खेला जाना है। इसको लेकर 10 अप्रैल को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर लखनऊ पहुंचीं। वह लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर की बहन हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन:कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा
    Next Article
    कानपुर पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी:सीम सोलंक के परिवार से मुलाकात, बोले-चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली; SIR धोखा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment