Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Seattle में दिवाली समारोह में बाधा पर अमेरिकी सांसदों ने Attorney General से की जांच की मांग

    1 hour from now

    1

    0

    (सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 18 नवंबर अमेरिका में प्रमिला जयपाल और सुहास सुब्रमण्यम समेत कई सांसदों ने अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच को पत्र लिखकर सिएटल में धुर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा दिवाली समारोह में व्यवधान डाले जाने की घटना की जांच कराने का आग्रह किया है। ‘कांग्रेसनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन कॉकस’ (सीएपीएसी) के सदस्यों ने मंगलवार को ब्लैंच को लिखे पत्र में जांच एजेंसियों से आग्रह किया कि वे धुर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं जेक लैंग और थॉमस एलन से जुड़ी सिएटल की इस घटना की संभावित संघीय घृणा अपराध के रूप में जांच करें। पत्र की एक प्रति संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल को भी भेजी गई है।सांसदों ने पत्र में कहा, ‘‘हम आपसे आग्रह करते हैं कि सात नवंबर, 2026 को सिएटल में सार्वजनिक रूप से आयोजित दिवाली समारोह में जेक लैंग और थॉमस एलन द्वारा व्यवधान डाले जाने की घटना की संभावित संघीय घृणा अपराध के रूप में तत्काल जांच कराई जाए। साथ ही, देशभर में लगातार नफरत फैलाने वाले इनके आचरण के लिए इन्हें जवाबदेह ठहराने के सभी विकल्पों पर विचार किया जाए।’’ सांसदों ने कहा कि एलन और लैंग, दोनों का लापरवाही भरे और आपराधिक आचरण का चिंताजनक इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि लैंग ने छह जनवरी को हुए विद्रोह के दौरान पुलिस अधिकारियों पर भी हमला किया था।इस घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लैंग को क्षमादान दे दिया था। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले सांसदों में ‘कांग्रेसनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन कॉकस’ की अध्यक्ष ग्रेस मेंग, राजा कृष्णमूर्ति, यासमिन अंसारी, एमी बेरा, जूडी चू, सुजैन के. डेलबेने, रो खन्ना, एमिली रैंडल, लतीफा साइमन, एडम स्मिथ और श्री थानेदार भी शामिल हैं। सांसदों ने कहा, ‘‘यह बेहद जरूरी है कि सार्वजनिक पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हम जैसे लोग नफरत का विरोध करें, चाहे वह कहीं भी दिखाई दे।किसी भी परिवार को यह सोचने की नौबत नहीं आनी चाहिए कि क्या अपने ही शहर में दीया जलाना, नृत्य करना या बच्चों को कोई त्योहार मनाने के लिए ले जाना सुरक्षित है।’’ उन्होंने कहा कि सिएटल की घटना से पहले भी दक्षिण एशियाई समुदायों को धमकियां दिए जाने की देशभर में कई चिंताजनक घटनाएं सामने आई हैं। सांसदों ने दिवाली समारोह में व्यवधान डालने की घटना को नफरत से प्रेरित घटना करार दिया। सांसदों ने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने नफरत की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए अधिक कदम उठाने और संसाधन उपलब्ध कराने के बजाय न्याय विभाग द्वारा घृणा अपराधों की जांच में भारी कटौती की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तानी सेना के बागी कैप्टन ने दहलाया पूरा देश, कांपी मुनीर की सेना
    Next Article
    Bangladesh में फिर भड़की हिंसा की आग! Sheikh Hasina के गृह नगर गोपालगंज में पुलिस थाना और सत्तारूढ़ सांसद का घर फूंका, बीएनपी नेता की मौत के बाद बवाल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment