Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SC से अग्रिम जमानत के बाद हजरतगंज थाने पहुंचीं नेहा:इंतजार करना पड़ा, गाया था- चौकीदरवा कायर बा

    11 hours ago

    2

    0

    लोकगायिका नेहा सिंह राठौर सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के बाद बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं। पहलगाम आतंकी हमले और प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से जुड़े मामले में वह कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए बेल बॉन्ड भरने पहुंचीं। उनके साथ आए पति हिमांशु ने बताया कि थाने में SHO के मौजूद न होने के कारण प्रक्रिया तत्काल पूरी नहीं हो सकी, जिससे उन्हें कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत नेहा सिंह राठौर को 10 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी। शीर्ष अदालत की जस्टिस जे.के. महेश्वरी और जस्टिस ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने उन्हें राहत देते हुए यह माना कि वह जांच एजेंसियों के सामने पेश हो चुकी हैं और अपना बयान दर्ज करा चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से संरक्षण देते हुए आगे भी जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां 7 जनवरी को उन्हें अंतरिम राहत मिली। 10 मार्च को अग्रिम जमानत प्रदान की गई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि नेहा सिंह राठौर को जांच में लगातार सहयोग करना होगा। फिलहाल, पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। अब पढ़िए पूरा मामला... लखनऊ पुलिस के मुताबिक, 12 मई को नेहा सिंह राठौर के गाने चौकीदरवा कायर बा... बेटियां किसानन खातिर बनल जनरल डायर बा... पर विवाद छिड़ा। आरोप लगा कि नेहा ने पीएम नरेंद्र मोदी को जनरल डायर कहा है। हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20 मई को नेहा सिंह राठौर के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट के 3 जोन के 15 थानों में 500 से ज्यादा शिकायतें दीं। अकेले लंका थाने में ही 318 शिकायतें आईं। 4 लाख FIR कराइए, डरूंगी नहीं इस पर नेहा ने कहा था- इस वक्त मेरे साथ क्या और क्यों हो रहा है। मैं इस सरकार से सवाल पूछ रही हूं। लेकिन, सरकार के पास मेरे सवालों का कोई जवाब नहीं है। बदले में मुझे गालियां दिलवाई जा रही हैं। 400 शिकायतें नहीं 4 लाख FIR करवा दीजिए, आपसे नहीं डरूंगी। 21 मई को एक और गाना पोस्ट किया... 2 समुदायों के बीच नफरत फैलाने का आरोप 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर नेहा ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे। सरकार पर सवाल उठाए थे। इन पोस्टों से आहत होकर अभय प्रताप सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में नेहा के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने और देश की अखंडता को तोड़ने वाली पोस्ट की है। अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि नेहा सिंह राठौर की हरकतें सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और अशांति पैदा करने के उद्देश्य से की गई थीं। उन्होंने दावा किया कि राठौर की पोस्ट, जिन्हें पाकिस्तान में व्यापक रूप से शेयर किया गया, का इस्तेमाल पड़ोसी देश के मीडिया द्वारा भारत की आलोचना करने के लिए किया जा रहा था, जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंच रहा था। मामला दर्ज होने के बाद नेहा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था- पहलगाम हमले के जवाब में सरकार ने अब तक क्या किया है? क्या आपने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की है? अगर हिम्मत है, तो जाकर आतंकवादियों के सिर वापस लाओ!
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 दिनों से गैस के लिए भटक रहा उपभोक्ता:बाराबंकी में परेशान होकर गाड़ी के आगे लेटा, एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप
    Next Article
    लखनऊ में आज महिला परिचालक भर्ती के लिए रोजगार मेला:सीधे अनुबंध पर होंगी नियुक्ति, पहले दिन 86 अभ्यर्थी पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment