Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्याना सीट पर सपा से राकेश त्यागी पहली पसंद:बसपा से सुकेश भारद्वाज, कांग्रेस से डॉ इरफान, विधायक का क्या हुआ जानिए

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर जिले की स्याना विधानसभा सीट पर हुए भास्कर के सर्वे में मौजूदा भाजपा विधायक देवेंद्र लोधी को जनता ने नापसंद किया है। 91% जनता का मानना है कि उन्हें दोबारा टिकट नहीं मिलना चाहिए, जबकि केवल 4% लोगों ने उनके पक्ष में राय दी है। इस सीट पर भाजपा पहली पसंद बनी हुई है, जिसके बाद समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा का स्थान है। पार्टीवार उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा में राजपाल लोधी पहली पसंद हैं, जिन्हें 47% लोगों ने समर्थन दिया है। हेमंत लोधी को 16% और पूर्व विधायक अनिता लोधी को भी 16% लोगों ने पसंद किया है। सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा विधायक देवेंद्र लोधी का है, जिन्हें महज 6% लोगों ने ही पसंद किया है। समाजवादी पार्टी में पूर्व मंत्री राकेश त्यागी को 76% लोगों ने पहली पसंद बताया है। चौधरी लोकेंद्र सिंह को 15% और ताहिर अली को 7% लोगों का समर्थन मिला है। कांग्रेस पार्टी में डॉ. इरफान 41% वोटों के साथ पहली पसंद हैं। साजिद चौधरी को 28% और विदित चौधरी को 6% लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में सुकेश भारद्वाज को 46% लोगों ने पसंद किया है, जबकि वीरपाल सिंह को 29% लोगों का समर्थन मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में 392 आरक्षी पुलिस विभाग में शामिल:पासिंग आउट परेड में ली शपथ, 8 ने बीच में छोड़ा प्रशिक्षण
    Next Article
    निशा विश्वकर्मा मौत मामला...पिता ने युवक पर जताया शक:मोबाइल देने के बाद तय कर दी थी शादी, 25 अप्रैल को आने वाले थे लड़के वाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment