Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिला एक दिवसीय प्रशिक्षण:आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, आर्थिक मजबूती मिलेगी

    2 hours ago

    1

    0

    एटा विकास खंड अलीगंज के सभागार में स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया और प्रशिक्षण का लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मिशन प्रबंधक गंगाधर ने किया। प्रशिक्षण के दौरान गंगाधर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने गांव और आसपास की निर्धन एवं जरूरतमंद महिलाओं को भी समूह से जोड़ें, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें और अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकें। इस प्रकार के आयोजन बेहद लाभकारी होते हैं कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया। महिलाओं को छोटे-छोटे स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें सिलाई-कढ़ाई, डेयरी, पशुपालन, ब्यूटी पार्लर और खाद्य प्रसंस्करण जैसे लघु उद्योगों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे घर बैठे भी आय अर्जित कर सकें। साथ ही, उन्हें समूह के माध्यम से बैंक ऋण, बचत और वित्तीय प्रबंधन के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को समझाया गया कि वे इन योजनाओं का लाभ लेकर अपना व्यवसाय कैसे शुरू कर सकती हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन उनके लिए बेहद लाभकारी होते हैं, जिनसे उन्हें नई जानकारी और आत्मविश्वास मिलता है। सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद...कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का प्रदर्शन:14 हजार शिकायतें दर्ज, किसानों को सही मुआवजा देने की मांग
    Next Article
    बागपत में भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया:जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार साझा किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment