Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद...कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का प्रदर्शन:14 हजार शिकायतें दर्ज, किसानों को सही मुआवजा देने की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में हाल ही हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें भारी नुकसान उठाने को मजबूर हुई हैं। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मुलाकात कर नष्ट हुई फसलों का आकलन कर जल्द मुआवजा देने की मांग की। इसके बाद कलेक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि जिले में हजारों किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। उन्होंने मांग की कि नष्ट हुई फसलों का जल्दी आकलन किया जाए और किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए, ताकि ओलावृष्टि से हुए नुकसान से हताश किसान गलत कदम न उठाएं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं, जहां वे ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। उनका सुझाव है कि मुख्यमंत्री वीआईपी कल्चर छोड़कर जिले की जमीनी हकीकत को देखें, किसानों से सीधे बातचीत करें और तय सीमा के अनुसार मुआवजा सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने गेहूं खरीद केंद्र खोलने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक किसी भी किसान का गेहूं खरीद नहीं हुआ है। जिले में हाल के कुछ दिनों की बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने इस सत्र में अब तक लगभग एक हजार से अधिक शिकायतें दर्ज कराई हैं। इस सप्ताह हुई बारिश और ओले से भी लगभग 500 किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। कृषि उपनिदेशक ने बताया कि रबी के सीजन में आलू, गेहूं और सरसों मुख्य फसलें हैं। इस पूरे सत्र में किसानों ने टोल फ्री नंबर पर 14 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज कराई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज मिशन हॉस्पिटल में पैरामेडिकल छात्रों का हंगामा:स्टाफ पर अभद्रता, धमकी और उत्पीड़न का लगाया आरोप; पुलिस पहुंची
    Next Article
    स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिला एक दिवसीय प्रशिक्षण:आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, आर्थिक मजबूती मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment