Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संविधान में उलझे रहे APO एग्जाम के परीक्षार्थी:सवाल आया- प्रयागराज का निवासी इंग्लैंड में हत्या कर जयपुर में गिरफ्तार, दोषसिद्ध कहां होगा?

    4 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की ओर से रविवार को APO (सहायक समीक्षा अधिकारी)-2025 की परीक्षा आयोजित हुई। जनपद के 29 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में जनरल नॉलेज व संविधान से जुड़े सवाल ज्यादा पूछे गए। यही कारण रहा कि ज्यादातर परीक्षार्थी संविधान की धाराओं में उलझे रहे। परीक्षार्थियों ने कहा, पेपर तो सही रहा लेकिन विभिन्न धाराओं में कन्फ्यूजन जैसी स्थिति बनी रही। अपराध से जुड़े सवाल भी पूछे गए थे। रमेश जो भारत का नागरिक है एवं प्रयागराज का निवासी है, इंग्लैंड में हत्या करता है। बाद में वह जयपुर में पाया जाता है। उसे कहां पर हत्या के लिए विचारित और दोषसिद्ध किया जा सकेगा? इसमें चार जवाब दिए गए थे जिसमें प्रयागराज, जयपुर, दिल्ली और इंग्लैंड रहा। इसी तरह न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित सवाल थे। एक सवाल में पूछा गया था कि जिला न्यायाधीशों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है? इसके चार विकल्प थे, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, राज्य के राज्यपाल, राज्य के मुख्यमंत्री व लोक सेवा आयोग। इसी तरह अन्य विषयों के भी सवाल पूछे गए थे। ADM सिटी को परीक्षा के लिए जनपद का नोडल अधिकारी बनाया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। कहीं पर किसी तरह की दिक्कतें नहीं आई हैं। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मेडिकल में 127 नर्सिंग अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र:जनप्रतिनिधि बोले- समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम, ईमानदारी से करें काम
    Next Article
    100 करोड़ से ज्यादा की जीएसटी चोरी का खुलासा:एसटीएफ ने पुणे से गैंग के 1 सदस्य को दबोचा, इंदिरा नगर में दर्ज है FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment