Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ मेडिकल में 127 नर्सिंग अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र:जनप्रतिनिधि बोले- समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम, ईमानदारी से करें काम

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ के LLRM कॉलेज मेरठ में रविवार को नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा राज्यस्तरीय कार्यक्रम के साथ हुई। मेरठ मेडिकल कॉलेज परिसर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन से हुई। इस अवसर पर कुल 127 नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मेरठ सांसद अरुण गोविल राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, जिंप अध्यक्ष गौरव चौधरी, राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ मीनाक्षी भराला, महापौर हरिकांत अहलूवालिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सांसद अरुण गोविल ने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा पेशा है, जिसमें सेवा का सबसे बड़ा अवसर मिलता है। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और समाज की सेवा में समर्पित रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान सभी अतिथियों ने नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें अपने कार्य के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता, उप-प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टॉक और नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. एस. बालमणि बोस भी उपस्थित रहीं। मंच संचालन डॉ. अंशु टंडन और डॉ. मेघा कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जहानाबाद में बाइक लूट गिरोह का पर्दाफाश:पूर्व चेयरमैन के भतीजे सहित चार आरोपी गिरफ्तार, सुनसान इलाकों में लोगों को बनाते थे निशाना
    Next Article
    संविधान में उलझे रहे APO एग्जाम के परीक्षार्थी:सवाल आया- प्रयागराज का निवासी इंग्लैंड में हत्या कर जयपुर में गिरफ्तार, दोषसिद्ध कहां होगा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment