Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी से 20 दिन बाद गांव पहुंचा सुरेंद्र का शव:परिजन ने पूर्व मंत्री सैयद अब्बास अली जैदी से मांगी थी मदद

    2 hours ago

    1

    0

    जिले के रुदौली विधानसभा क्षेत्र के पूरे परसन मजरे बारी निवासी सुरेंद्र लोधी का शव सऊदी अरब से 20 दिन की कानूनी प्रक्रिया के बाद पैतृक गांव लाया गया है। उनकी सऊदी अरब में अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई थी। पूर्व मंत्री सैयद अब्बास अली जैदी 'रुश्दी मियां' के प्रयासों से शव भारत पहुंच सका। सुरेंद्र की मृत्यु के बाद उनका परिवार शव को वापस लाने के लिए लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और वे लगातार मदद की गुहार लगा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री सैयद अब्बास अली जैदी 'रुश्दी मियां' ने परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आर्थिक सहायता प्रदान की और शव को वापस लाने की प्रक्रिया में मदद की। रुश्दी मियां ने मेराज अंसारी को सऊदी अरब भेजा, जिन्होंने अल बिसा में रुककर जावेद तेली की मदद से शव को भारत भिजवाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। लगभग 20 दिन की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक का शव रात में लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। शव लेने के लिए स्वयं पूर्व मंत्री सैयद अब्बास अली जैदी 'रुश्दी मियां', हंसराज लोधी, कमलेश यादव, बाबा फरीद अहमद, सुरजीत लोधी, अमरेश निषाद, नरेंद्र लोधी, डॉ. प्रवेश लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष विंध्याचल सिंह, सुरजीत चौहान, इकबाल, साजिद राइन और मृतक के पिता रामदेव लोधी सहित कई लोग मौजूद थे। पूर्व विधायक के प्रयासों से पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पूरे परसन रुदौली लाया गया। मृतक सुरेंद्र के पिता रामदेव लोधी ने बताया कि वे रुश्दी मियां के साथ रात में लखनऊ एयरपोर्ट गए थे और रात 1 बजे शव लेकर घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। जब उनसे शरीर पर चोट के निशान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि केवल मुख दिखाया गया था और उन्होंने पूरी शरीर नहीं देखी है कि क्या हुआ था। परिवार सहित तमाम क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों ने रुश्दी मियां के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अप्रैल में बिजली खपत ने तोड़ा जून का रिकॉर्ड:अंबेडकरनगर में 280 मेगावाट पहुंची मांग, 300 मेगावाट का अनुमान
    Next Article
    आमलेट विवाद में फायरिंग के दोषी को 10 साल कैद:सात साल पुराने मामले में एडीजे कोर्ट का फैसला, 25 हजार रुपए का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment