Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी अरब में पुरुषों के लिए रोजगार के अवसर:रोजगार संगम पोर्टल पर 31 मई तक आवेदन, वेतन 43,962 से 99,188 रुपये

    4 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में बेरोजगार युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग ने पहल की है। विभाग द्वारा संचालित रोजगार संगम पोर्टल http://rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर बड़े स्तर पर भर्ती की जा रही है। सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मंडल, देवव्रत कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह लगभग 43,962 रुपये से 99,188 रुपये तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास स्ट्रक्चर वेल्डर, वेल्डर, वेल्डिंग/फैब्रिकेशन और प्लंबर टेक्नीशियन जैसे क्षेत्रों में 5 से 15 वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है। आयु सीमा 25 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को संबंधित ट्रेड में दक्षता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। भर्ती के अंतर्गत प्रमुख पदों में फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, CS वेल्डर (TIG एवं ARC), पाइप फैब्रिकेटर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर फोरमैन, मैकेनिकल टेक्नीशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन और मैकेनिकल फिटर शामिल हैं। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और अनुभव की अलग-अलग शर्तें तय की गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल http://rojgaarsangam.up.gov.in पर 'जॉब सीकर' के रूप में रिक्तियों का अवलोकन कर अपनी योग्यता और रुचि अनुसार निःशुल्क पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। सेवायोजन कार्यालय अयोध्या से मिली जानकारी के अनुसार, 31 मई तक इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को नियोक्ता द्वारा वीजा, हवाई टिकट और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटियां फाउंडेशन ने स्कूल में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर:न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्कूली बच्चों को दिया ज़रूरी परामर्श
    Next Article
    सहारनपुर में समूह-सखी महिलाओं का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने की मांग:बोली, 800 रुपए में कैसे चलेगा घर ,आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment