Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी अरब में जन्नतुल बकी कब्रिस्तान के पुनर्निर्माण की मांग:सुल्तानपुर में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र

    22 hours ago

    1

    0

    सऊदी अरब स्थित जन्नतुल बकी कब्रिस्तान के विध्वंस को लेकर सुल्तानपुर में शिया समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को अमहट में मौलाना मोहम्मद जाफर खान के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने पैगंबर मोहम्मद साहब के परिवार के सदस्यों के ध्वस्त किए गए मजारों के पुनर्निर्माण की मांग की। मौलाना मोहम्मद जाफर खान ने प्रदर्शन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह कोई नया विरोध नहीं है। पैगंबर (SAW) और उनके परिवार के प्रति प्रेम रखने वाले लोग वर्षों से इस दर्द को साझा करने के लिए जुलूस निकालते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में दो तरह के मुसलमान हैं: एक जो अहले-बैत (पैगंबर के परिवार) से सच्ची मोहब्बत करते हैं और उनके सम्मान के लिए आवाज उठाते हैं, और दूसरे जो इस जुल्म पर खामोश हैं। मौलाना ने गांधी जी और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान व्यक्तित्वों का उदाहरण देते हुए कहा कि कोई भी 'जिंदा कौम' अपनी कुर्बानियों को याद रखने के लिए यादगारें और मूर्तियां बनाती है। इसी तरह, अहले-बैत के रोजे (मकबरे) भी इंसानियत और कुर्बानी का प्रतीक हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन यादगारों को खत्म कर दिया गया, तो समाज में "जंगल राज" फैल जाएगा और इंसानियत व प्रेम के जज्बात समाप्त हो जाएंगे। उनकी एकमात्र मांग है कि जन्नतुल बकी में अहले-बैत के मजारों का पुनः निर्माण हो, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनकी महानता को सलाम कर सकें और उनके बताए रास्ते पर चल सकें। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र एसडीएम सदर बिपिन द्विवेदी को सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान नगर कोतवाल संदीप राय अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस विरोध प्रदर्शन में मौलाना आसिफ नकवी, मौलाना जीशान खान, मौलाना तौसीफ़, हैदर अब्बास, एमएच खान एडवोकेट और अजादार हुसैन सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में मुर्गा फार्म मालिक की हत्या:जातिसूचक गाली से नाराज नौकर ने सोते समय मौत के घाट उतारा, हत्यारा गिरफ्तार
    Next Article
    गोरखपुर में महराजगंज के युवक का शव मिला:परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment