Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    108 गर्भवती माताओं की ‘संस्कार पाठशाला’:फिरोजाबाद में गोद भराई के साथ स्वस्थ व संस्कारवान संतानों का संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर में रविवार को गायत्री परिवार ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। बस स्टैंड के पास स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में 108 गर्भवती माताओं के लिए 'संस्कार पाठशाला' आयोजित की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई और उन्हें स्वस्थ व संस्कारवान जीवनशैली का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान मां के खानपान, विचारों और आसपास के वातावरण का सीधा प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है। यदि गर्भवती माता को अच्छा भोजन, सकारात्मक सोच और संस्कारयुक्त माहौल मिलता है, तो संतान भी संस्कारवान और योग्य बनती है। वक्ताओं ने पौराणिक उदाहरण देते हुए कहा कि माता सुभद्रा को अर्जुन द्वारा सुनाई गई चक्रव्यूह की कथा से अभिमन्यु ने गर्भ में ही युद्ध कौशल सीखा था। इसी तरह, भक्त प्रह्लाद को गर्भकाल में ही नारद मुनि के माध्यम से श्रेष्ठ संस्कार प्राप्त हुए थे। रानी मदालसा द्वारा अपने पुत्रों को गर्भ से ही दिए गए ज्ञान का भी उल्लेख किया गया। वक्ता सुनीता ने बताया कि राजा दशरथ और माता कौशल्या के तप एवं श्रेष्ठ संस्कारों के कारण भगवान राम जैसे आदर्श पुत्र का जन्म हुआ। वहीं, भगवान कृष्ण और रुक्मिणी की तपस्या से प्रद्युम्न जैसे वीर पुत्र हुए। उन्होंने गर्भवती माताओं को सलाह दी कि वे इस दौरान सकारात्मक विचार रखें, अच्छा साहित्य पढ़ें, मधुर संगीत सुनें और संतुलित आहार लें। इस दौरान मौजूद विशेषज्ञों ने जोर दिया कि गर्भकाल में मानसिक स्थिति, वातावरण और आहार का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ, संस्कारवान और मजबूत बन सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में गर्भ संस्कार के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ व संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण का संदेश देना था। कार्यक्रम में विमल यादव और श्रद्धा चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में अंतर्जनपदीय कार-बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश:4 बदमाश गिरफ्तार, चोरी की कार समेत 12 बैटरियां बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे
    Next Article
    बलरामपुर में मेहंदीपुर बालाजी महोत्सव शुरू:निशान-कलश शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 501 महिलाएं शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment