Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में घायल को डीएम-एसपी ने बचाया:संभल में अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जान बचाई

    2 hours ago

    1

    0

    सम्भल में गुन्नौर-बहजोई मार्ग पर शनिवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान मौके से गुजर रहे जिलाधिकारी (डीएम) राजेन्द्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने अपनी गाड़ी रुकवाकर घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद घायल व्यक्ति सड़क पर तड़प रहा था। आसपास मौजूद लोग मदद करने में असमंजस में थे। तभी डीएम और एसपी का काफिला वहां से गुजरा। अधिकारियों ने स्थिति देखते ही अपने वाहन रुकवा दिए और तत्काल एस्कॉर्ट स्टाफ को घायल को अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने खुद आगे बढ़कर एक मिसाल पेश की डीएम और एसपी की पहल पर घायल को एस्कॉर्ट वाहन से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार शुरू हुआ। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी घटना की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने सड़क हादसों में 'गोल्डन ऑवर' के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज मिलने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। स्थानीय लोगों ने डीएम और एसपी की इस संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की। घटना के बाद क्षेत्र में डीएम और एसपी के इस मानवीय कदम की खूब चर्चा हुई। लोगों ने कहा कि अधिकारियों ने खुद आगे बढ़कर एक मिसाल पेश की है। इस घटना को प्रशासनिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं का एक उदाहरण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत:औरैया में रेलवे लाइन पार करते समय हादसा, गेहूं काटने के लिए निकले थे
    Next Article
    देवरिया में बाल विवाह रोकने डीएम ने दिलाई शपथ:अक्षय तृतीया से पहले जागरूकता अभियान, दोषियों पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment