Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में जमुआर घाट पर छठ पूजा की तैयारी पूरी:15 नवंबर शाम को 15 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, पुलिस और मेडिकल टीम तैनात

    15 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में नगरपालिका ने जमुआर घाट पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 नवंबर की शाम होने वाले मुख्य आयोजन में करीब 15 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए नगरपालिका ने इंतजाम किए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार घाट का विस्तार भी किया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि दुर्गा पूजा और दीपावली के बाद इसी जगह प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था। इसके चलते नदी और घाट परिसर की सफाई जरूरी थी। नगरपालिका कर्मचारियों और सभासदों ने नदी में उतरकर सफाई की। करीब 10 दिनों में घाट को छठ पूजा के लिए तैयार किया गया। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें जिले के गायक रूपेश मिश्रा और बिहार की दो महिला गायिकाएं प्रस्तुति देंगी। सुरक्षा के लिए पुलिस और मेडिकल टीम रहेगी तैनात श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट पर पुलिस चौकी बनाई गई है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और मेडिकल टीम को भी तैनात किया जाएगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों की टीम, खोया-पाया विभाग और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। नदी में उतरने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ पर नजर रखने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। दोपहर 2 बजे से लागू रहेगा रूट डायवर्जन छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से जिले में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस की ओर से निर्धारित मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर वैकल्पिक रास्तों से यातायात संचालित किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे पुलिस के यातायात निर्देशों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का उपयोग करें, ताकि घाट तक पहुंचने में परेशानी न हो। नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने छठ व्रती माताओं और बहनों से अधिक से अधिक संख्या में जमुआर घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना करने की अपील की। उन्होंने भगवान सूर्य और छठी मईया से प्रार्थना की कि घाट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी हों और उनके परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में छठ पर दो दिन बदला रहेगा ट्रैफिक रूट:दोपहर 1 शाम 7 बजे तक डायवर्जन, 16 को सुबह 4 बजे से पूजा समाप्ति तक
    Next Article
    हाथरस में घरेलू विवाद के बाद बुजुर्ग ने की आत्महत्या:दूसरी पत्नी से लंबे समय से चल रहा था विवाद, बेटे ने लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment