Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में आंधी-बारिश से पानी की टंकी लटकी, VIDEO:उद्घाटन से पहले ही टूटी, एक्सईएन बोले- एलम कंटेनर फिक्स नहीं हुए थे

    13 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर में जल जीवन मिशन के तहत बनी एक पानी की टंकी आपूर्ति शुरू होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई है। इटवा नगर पंचायत के करहिया पुल के पास विष्णुपुर में स्थित यह टंकी सोमवार को तेज हवा और बारिश के कारण असंतुलित होकर झुक गई। अब इसके गिरने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया- जिस टंकी से अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई थी, वह तेज हवा और बारिश का सामना नहीं कर सकी। इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि टंकी के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण यह इतनी जल्दी जर्जर हो गई। सोशल मीडिया पर टंकी की वीडियो फोटो वायरल होने के बाद जल निगम के अधिशासी अभियंता ने प्रेस नोट जारी कर सफाई दी है। एक्सईएन बोले- एलम कंटेनर की असेंबली हो रही थी अधिशासी अभियंता संजय कुमार जायसवाल के अनुसार, टंकी गिरने की खबरें निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। घटना के समय दोपहर करीब 12 बजे अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी-तूफान चलने लगा। निर्माणाधीन टंकी के ऊपरी हिस्से में जिंक एलम कंटेनर की असेंबली का कार्य मानक प्रक्रिया के तहत किया जा रहा था। इसी दौरान मौसम बिगड़ने पर साइट इंजीनियर और सुपरवाइजर ने तुरंत काम रुकवा दिया और सभी श्रमिकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। जिंक एलम शीट्स अभी पूरी तरह फिक्स नहीं हुई थीं, इसी कारण तेज हवा के दबाव से कुछ शीट्स अपने स्थान से हट गईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और न ही कोई श्रमिक घायल हुआ है। मौसम साफ होते ही सुरक्षा मानकों के तहत कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 504 पेयजल परियोजनाएं स्वीकृत:292 पूरी, डीएम ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की
    Next Article
    मेरठ में भाजपाइयों ने बांटे लड्डू:पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में सरकार बनने पर मनाया जश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment