Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सत्ता स्थायी नहीं, Raj Thackeray ने कार्टूनिस्टों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने पर चेताया

    1 day ago

    4

    0

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कार्टूनिस्टों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जाने पर सवाल उठाते हुए शनिवार को कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को याद रखना चाहिए कि उनका कार्यकाल स्थायी नहीं है और उन्हें भी एक दिन सत्ता छोड़नी होगी। ठाकरे ने ‘सकाल लिट फेस्ट 2026’ में यह बात कही, जहां विभिन्न मुद्दों पर उनसे सवाल पूछे गये। इनमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, कार्टूनिस्टों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जाने और लोकतंत्र में राजनीतिक कार्टूनों की भूमिका जैसे विषय शामिल थे।पिछले 10 से 15 दिनों में कई प्रमुख राजनीतिक कार्टूनिस्टों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जाने और इससे उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित होने के सवाल पर ठाकरे ने कहा, ‘‘सत्ता में बैठे लोगों को समझना चाहिए कि सत्ता पर उनका कब्जा स्थायी नहीं है और उन्हें भी एक दिन इसे छोड़ना होगा।’’ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और मोरारजी देसाई का उदाहरण देते हुए कहा कि इन नेताओं ने कभी आरके लक्ष्मण और बालासाहेब ठाकरे जैसे कार्टूनिस्टों को कार्टून बनाने से नहीं रोका। राज ठाकरे ने याद करते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने एक बार जवाहरलाल नेहरू का व्यंग्यचित्र तत्कालीन प्रधानमंत्री को भेजा था। उन्होंने कहा, ‘‘नेहरू ने उस व्यंग्यचित्र पर अपने हस्ताक्षर करते हुए उसे इस संदेश के साथ वापस भेजा था, ‘‘कार्टूनिस्ट को मेरी शुभकामनाएं’’।मनसे प्रमुख ने कहा कि भारत की मौजूदा स्थिति की तुलना टेलीविजन देखते समय इंटरनेट कनेक्शन बंद हो जाने से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हालांकि, इंटरनेट कनेक्शन अंततः बहाल हो ही जायेगा। राज ठाकरे ने गोकुल डेयरी के मुद्दे पर भी राज्य सरकार की आलोचना की।उन्होंने कहा कि एक पैनल ने चुनाव जीता था, लेकिन बाद में सरकार की ओर से नियुक्त अतिरिक्त सदस्यों को उसमें शामिल कर दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि यदि चुनावी जनादेश को ही स्वीकार नहीं किया जाता है, तो लोकतंत्र की रक्षा कैसे की जा सकती है। ठाकरे ने कहा, ‘‘जब कार्टूनिस्ट, पत्रकार और संपादक ऐसी घटनाओं की ओर ध्यान दिलाते हैं, तो उनकी टिप्पणियों को किसी मुद्दे को उजागर करने के प्रयास के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि शत्रुता के भाव से की गई कार्रवाई के तौर पर।लोगों को उठाए जा रहे सवालों को समझने में सक्षम होना चाहिए।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कोई ऐसा खास कार्टून बनाया था, जिससे उन्हें संतुष्टि मिली हो, ठाकरे ने नवंबर-दिसंबर 1999 के आसपास आयोजित अपने कार्टूनों की एक प्रदर्शनी को याद किया। उस समय मनोहर जोशी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। यह पूछे जाने पर कि दुनियाभर में कार्टूनिस्टों पर हमलों और क्या ऐसी घटनाओं से इस कला का भविष्य प्रभावित हो सकता है, ठाकरे ने कहा कि समस्या कट्टरता के कारण पैदा होती है।उन्होंने 2005-06 की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय एक कार्टूनिस्ट ने पैगंबर मोहम्मद का व्यंग्यचित्र बनाया था, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग इस मुद्दे को लेकर उनके पास आए थे। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने उन लोगों से पूछा था कि क्या उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को देखा है, जिस पर उन्होंने नहीं में जवाब दिया। उन्होंने सवाल किया कि फिर वे इस बात को लेकर कैसे निश्चित हो सकते हैं कि कार्टूनिस्ट ने पैगंबर का ही चित्रण किया है।उन्होंने कहा, ‘‘आलोचना और कमियों को उजागर करने की बात सभी को स्वीकार करनी चाहिए।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत और US Trade Deal अंतिम चरण में, ज्यादातर मुद्दों का समाधान: S Jaishankar
    Next Article
    Mekedatu Dam: मणिकम टैगोर ने कावेरी डेल्टा को खतरा बताते हुए कर्नाटक सरकार को घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment