Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्टेशन पहुंचीं RPF डीजी, बोलीं-भीड़ वाले सीजन में अलर्ट रहें:गर्मी में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें; होल्डिंग एरिया और ट्रैफिक प्लान पर मंथन किया

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को RPF की महानिदेशक (डीजी) सोनाली मिश्रा ने गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, RPF और GRP अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। रेलवे अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर का जायजा लेते हुए उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण रेल मंत्री के निर्देशों पर किया जा रहा है। डीजी ने त्योहारों, प्रतियोगी परीक्षाओं और शादियों के सीजन में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है। इसे नियंत्रित करने के लिए बेहतर योजना और सभी विभागों के बीच समन्वय जरूरी है, ताकि यात्री होल्डिंग एरिया से प्लेटफॉर्म और ट्रेन तक आसानी से पहुंच सकें। अतिरिक्त फोर्स और ट्रैफिक प्लान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन के लिए पहले से तैयारी रखी जाए और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष प्लान बनाने पर जोर दिया, ताकि यात्री समय से प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकें। होल्डिंग एरिया और सुविधाओं का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीजी ने स्टेशन पर बन रहे होल्डिंग एरिया का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को इसे समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडे पानी, पंखों और अन्य सुविधाओं को सुचारु रखने के निर्देश दिए। ओवर रेटिंग पर सख्ती डीजी ने वेंडरों को साफ-सफाई बनाए रखने और तय कीमत पर ही खाद्य-पदार्थ व पानी बेचने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे से जुड़े संगीन अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। एंट्री-एग्जिट प्लान पर जोर बैठक में प्लेटफॉर्म और स्टेशन के बाहर भीड़ नियंत्रण के लिए अलग-अलग एंट्री और एग्जिट प्लान बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही यात्रियों को सही दिशा-निर्देश देने के लिए सूचना व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को बताया गया कि इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि स्टेशन पर व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहें और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- बंगाल की पहचान काबा नहीं मां काली से:ममता दीदी को रामनाम से चिढ़; कोलकाता मेयर कहते- यहां उर्दू चलेगी
    Next Article
    बागपत में ग्राम प्रधानों ने किया पैदल मार्च:कार्यकाल बढ़ाने की मांग पर डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment