Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट से गृह मंत्रालय तक पदयात्रा निकालने की तैयारी:हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने किया ऐलान, बोले- यह पूरे देश की समस्या, बने कानून

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ सेंट्रल मार्केट का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। व्यापारिक संगठनों के बाद अब सामाजिक संगठन भी इसमें अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पदयात्रा का ऐलान किया है। यह पद यात्रा सेंट्रल मार्केट से शुरू होकर गृह मंत्रालय पर खत्म होगी। जहां सचिन सिरोही गृहमंत्री से मुलाकात कर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का दर्द बयां करेंगे। दो तस्वीरें देखें… पहले जानते हैं पदयात्रा का उद्देश्य शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 44 प्रतिष्ठान सील किए गए हैं। आवास एवं विकास परिषद ने बुधवार को यह कार्रवाई की, जिसके बाद पूरे सेंट्रल मार्केट इलाके में सनसनी फैली है। जिन प्रतिष्ठानों को सील किया गया है उनमें हॉस्पिटल, स्कूल और बैंक तक शामिल हैं। सीलिंग के बाद दहशत में क्षेत्रीय लोग सेंट्रल मार्केट इलाके में सीलिंग की कार्रवाई के बाद लोग दहशत में हैं। उनकी प्रतिष्ठानों को लेकर भले ही कोई टिप्पणी नहीं हुई है लेकिन वह स्वयं ही उसका स्वरूप पहले जैसा बनने में जुट गए हैं। कमर्शियल एक्टिविटी वाले लोग स्वयं प्रतिष्ठान बंद कर उन्हें रेजिडेंशियल रूप दे रहे हैं। व्यापारियों की आवाज बनेंगे सचिन सिरोही अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही का कहना है कि वह व्यापारियों की आवाज बनेंगे। सेंट्रल मार्केट में आवास विकास के अफसरों ने निर्माण कराए हैं। वह गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर ऐसे अफसरों की गिरफ्तारी और उन पर रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग उठाएंगे। प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को भी देंगें ज्ञापन सचिन सिरोही ने कहा कि वह इस मामले में महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालय पर भी ज्ञापन सौंपेंगे। वह जानते हैं कि नए कानून बनाकर इस समस्या का समाधान स्थाई रूप से निकाला जा सकता है। क्योंकि सीलिंग का असर पूरे देश पर दिखाई दे रहा है। वह पूरे देश के व्यापारी के पक्ष में पदयात्रा निकाल कर ज्ञापन सौंपेंगे ताकि नया कानून बने और व्यापारियों को राहत मिले। व्यापारियों का भी मिल रहा समर्थन सचिन सिरोही का कहना है कि उनकी पदयात्रा को व्यापारियों का भी समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा। जल्द इस पूरी पदयात्रा की रूपरेखा तैयार कर सार्वजनिक की जाएगी। जो भी व्यापारियों के हित में पदयात्रा का हिस्सा बनना चाहता है, उसका वह स्वागत करेंगे। अब इस मुद्दे पर सभी को एकजुटता दिखानी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीआरएम स्कूल के 7वीं के छात्र ने लिखी कल्कि पुराण:अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है किताब
    Next Article
    नाराहट का नया थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को बनाया गया:एसपी ने एक निरीक्षक समेत दो उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment